फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No consensus on self tax

स्वाकर पर नहीं बनी सहमति

Mon, 12 Aug 2019 07:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
No consensus on self tax
स्वकर पर नहीं बनी सहमति
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में वर्ष 2012 में व्यापारियों द्वारा स्वकर को लेकर दर्ज कराई गई आपत्तियों को लेकर हुई बैठक में कोई सहमति नहीं बनी है। व्यापार मंडल और नगरवासियों की ओर से अधिवक्ता आनंद मालवीय ने कहा कि 2012 में शासन ने नगर पालिका परिषद को आपत्तियों का समाधान करने को कहा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। 2017 में नगर पालिका के चुनाव के समय पुराने आधार पर प्रत्याशियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए। 2018 में अध्यक्ष रजनी साहू ने जल संस्थान को पत्र प्रेषित कर कहा कि जो सूची विभाग के पास भेजी गई है, वह अंतिम नहीं है। उस पर सुनवाई हो रही है। इसलिए जो नोटिस भेजे जा रहे हैं, उन पर रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने हाल ही में घोषणा की है कि जिन व्यापारियों की दुकानें 120 वर्ग फिट की हैं, उनसे गृहकर का डेढ़ गुना ही स्वकर लिया जाए। ऐसे में अब तक स्वकर को लेकर कोई आमराय नहीं बनी है। जल्द ही इस बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महेंद्र जैन मयूर, प्रदीप त्रिपाठी, प्रदीप चौबे, घनश्याम साहू, अनिल जैन अंचल, नरेंद्र कड़की, अशोक अनौरा, अभय जैन, पार्षद पंकज जैन, नवीन सिंघई मज्जू सोनी, प्रकाश चंद लोहिया, मनीष कांत मालवीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed