फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no connection, meter install

कनेक्शन के नाम पर केवल लगा दिया मीटर

Wed, 26 Aug 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
no connection, meter install
electric - फोटो : electric
धौर्रा/ललितपुर। विकासखंड बिरधा की ग्राम पंचायत भारोन के ग्राम भड़यवारा स्थित सहरिया बस्ती में एक वर्ष पहले घरों में बिजली के मीटर तो लगा दिए गए लेकिन उनमें बिजली नहीं पहुंचाई। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग ने निर्धनों के घरों में बिजली कनेक्शन देने का अभियान चलाया था। इस दौरान विभाग ने कनेक्शन देेने के नाम पर घरों के बाहर बिजली के मीटर लगा दिए हैं। इस तरह की लापरवाही से घर रोशन नहीं हो सके। वर्तमान में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जिससे सहरिया बस्ती में मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने बताया कि बस्ती के पास से बिजली की लाइन दूसरे गांव भारौन की ओर गई है लेकिन विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों व जिला प्रशासन से कई बार की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एक वर्ष से घर पर मीटर लगा है लेकिन अभी तक विद्युत करंट तारों में नहीं दौड़ाया गया है, जिससे हम लोग बहुत ही परेशान हैं। जंगली क्षेत्र होने की वजह से मच्छर भी पनप रहे हैं। रात में सोना भी मुश्किल हो गया है। उसने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सगोरिया बाई
हमारी बस्ती में मीटर लगा दिए गए हैं, लेकिन बिजली नहीं पहुंचाई जा रही है। इससे रात्रि में जहरीले कीड़ों के विचरण का खतरा बना रहता है। - अभय सिंह
हमारी बस्ती में लगभग 8 से 9 परिवार रहते हैं। सभी लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें गुमराह कर दिया जाता है। विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

- कल्लू सहरिया
हम लोगों को बिजली नहीं होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, छोटे छोटे बच्चे रात -रात भर बिलखते रहते हैं बारिश में मच्छरों के बहुत प्रकोप है कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला नही है। -छलौने
सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। यदि किसी के घर में बिजली नहीं पहुंच पाई है तो इस पता लगाया जाएगा।
जगदीश प्रसाद, उपखंड अधिकारी द्वितीय ग्रामीण, विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed