फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no buying on first day

पहले दिन शुरू नहीं हुई गेहूं की खरीद

Wed, 15 Apr 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
no buying on first day
ललितपुर। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए जिले में 85 खरीद केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर बुधवार से गेहूं की खरीद होनी थी, लेकिन केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे। इस कारण खरीद का खाता भी नहीं खुला।
विज्ञापन

जिले में 92 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लिए 85 केंद्रों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों पर 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद की तैयारियां की गई थीं। खरीद के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी सहित अन्य सभी कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने एवं चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य था। गेहूं के सभी खरीद केंद्रों पर साबुन रखा गया, ताकि किसानों के हाथ धुलवाए जा सकें। लेकिन, खरीद केंद्रों पर पहले दिन किसान नहीं पहुंचे। हालांकि, केंद्र प्रभारियों ने खरीद की तैयारियां प्रारंभ कर दी थी।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारी समितियां रमेश कुमार गुप्ता ने महरौनी क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम भौंडी, सौजना व महरौनी के खरीद केंद्र पर पहुंचे, लेकिन किसान नहीं आए। इस कारण खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पंचायत चुनाव समिति के केंद्रीय सदस्य डा. सुनील तिवारी ने कहा कि गेहूूं खरीद केंद्रों पर किसानों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। क्योंकि, बुंदेलखंड अंचल में जो खरीद केंद्र बने हैं, उनमें सुविधाओं का अभाव हमेशा रहा है। यहां आने वाले किसानों को अपनी फसल की तौल के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, क्योंकि तौल में इंतजार किसानों को मानसिक पीडा और खरीद केंद्रों पर अनावश्यक दलालों को आमंत्रण देता है। खरीद केंद्रों पर बारदाना की आवक को सुनिश्चित किया जाए। किसानों को अपनी फसल बेचने के बाद शीघ्र ही भुगतान चेक उपलब्ध कराया जाय, जिससे भटकाव से किसान बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed