फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no accident due to mistake

भूल के कारण कोई दुर्घटना न हो

Sun, 10 Oct 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
no accident due to mistake
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी झांसी अशोक प्रिय गौतम के निर्देशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय था संरक्षा सर्वदा सर्वप्रथम। सेमिनार में सभी विभागों के उपस्थित रेलकर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान संरक्षा सलाहकार नीलू कुमार एवं आर. के. दीक्षित द्वारा हिदायत दी गई कि मानवीय भूल के कारण कोई दुर्घटना न होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक रेल कर्मचारी यह सुनिश्चित करे कि रेलकर्मी कोई भी शॉर्टकट का प्रयोग नहीं करेगा और किसी भी परिस्थिति में नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे के संरक्षित संचालन से लेकर छोटे- बड़े सभी कर्मचारी महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक को अपनी ड्यूटी निष्ठा के साथ निभानी चाहिए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्य बिंदुओं ओएचई अनुरक्षण के दौरान अपनाई जाने वालीं सावधानियां, गाड़ी परिचालन में प्राइवेट नंबरों के आदान प्रदान का महत्व, इंजीनियरिंग ब्लॉक प्रदान करते समय बरती जाने वाली सावधानियां, गाड़ियों के आगमन व प्रस्थान के समय सही तरीके से कांटों का क्लेंप करना व ताला लगाने आदि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संयोजन/वियोजन मेमो का महत्व, विद्युतीकृत खंड में कर्मचारियों एवं यात्रियों द्वारा ध्यान रखने वाली सावधानियां, समपार फाटक पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियां, आग की रोकथाम के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियां पर भी चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन प्रबंधक जीडी वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed