फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Niwari's Amrit Sarovar can get National Water Award

ललितपुर: निवारी के अमृत सरोवर को मिल सकता है राष्ट्रीय जल पुरस्कार

Tue, 21 Feb 2023 12:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Niwari's Amrit Sarovar can get National Water Award
ललितपुर। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम महरौनी के गांव निवारी में स्थित अमृत सरोवर का स्थलीय सत्यापन करेगी। इस अमृत सरोवर का भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए पंजीकरण किया गया है। जनपद में जल संरक्षण योजना अंतर्गत सभी ब्लॉक में 112 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम निवारी में स्थित शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है। यह अमृत सरोवर भारत सरकार के मानकों को पूर्ण करता है। इसमें जलभराव क्षमता दस क्यूबिक लीटर है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अगस्त 2022 को मन की बात कार्यक्रम में निवारी में बने इस अमृत सरोवर की प्रशंसा की थी। इसके बाद अब भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय ने इसे चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए पंजीकृत किया है। भारत सरकार ने दो सदस्यीय टीम मंगलवार को यह टीम जनपद पहुंचेगी और ग्राम निवारी के अमृत सरोवर का स्थलीय सत्यापन करेगी। सत्यापन करने के बाद यह टीम अपनी रिपोर्ट जलशक्ति मंत्रालय को प्रेषित करेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस अमृत सरोवर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलने की पूरी संभावना है। टीम में डिप्टी डायरेक्टर सीडब्लूसी आगरा मानस हंस यादव और एएचजी सीजीडब्लूबी के मोहम्मद फैसल खान शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


27 लाख रुपये से किया गया निर्माण
ग्राम पंचायत निवारी में निर्मित कराए गए शहीद भगत सिंह अमृत सरोवर का निर्माण कार्य जून 2022 में शुरू किया गया था। इसकी कुल लागत करीब 27.46 लाख रुपये है। जिसमें राज्य वित्त से 1.64 लाख और मनरेगा का 25.82 लाख रुपये खर्च किए गए। मनरेगा के तहत इस अमृत सरोवर का काम कराया गया। इस काम में 4362 मानव दिवस सृजित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम जनपद आ रही है। यह ग्राम निवारी के अमृत सरोवर का स्थलीय परीक्षण करेगी। निवारी के अमृत सरोवर को राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए पंजीकृत किया गया है। टीम यहां सत्यापन करने के बाद अपनी रिपोर्ट जल शक्ति मंत्रालय को प्रेषित करेगी। - रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed