ललितपुर। महरौनी विधानसभा क्षेत्र के अमझरा घाटी में हुई बैठक में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश रैकवार ने कहा कि अब राजनीति में हिस्सेदारी मांगने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमारे समाज को कभी राजनीतिक दलों ने आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया।
प्रदेश में रैकवार, केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, कहार, निषाद, बाथम, मछुआ समुदाय के करीब 18 प्रतिशत लोग रहते हैं, इसमें जनपद में 11 फीसदी आबादी हमारी है इसके बाद भी सभी पार्टियों ने हमारा उपयोग किया, हमें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया। इस मौके पर शंकर लाल, पीयूष रैकवार, नंदकिशोर, द्वारका प्रसाद, अजय, धर्मेंद्र, हरगोविंद, गंगाराम, मनोज, आकाश, रामचरण, हिम्मत, सुदामा, राहुल, दीपक, राहुल, सुरेंद्र देवी, आनंदी, सुनील, अच्छेलाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो