फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nirbaya will be justice, Rapist will be strong punishment

निर्भया के दरिंदों को मिलेगा कठोर दंड, बलात्कारियों की कांपेगी रूह

Fri, 10 Jan 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nirbaya will be justice, Rapist will  be strong punishment
ललितपुर। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद निर्भया को न्याय मिलने जा रहा है। न्यायालय से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी पर लटकाने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी खुशी महिलाओं व छात्राओं के चेहरे पर देेखते ही बनती है। उनका कहना है कि निर्भया को न्याय मिलने में भले ही देरी हुई, लेकिन जब दुष्कर्मियों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा, तब इसे देख कोई दुष्कर्ष का ख्याल भी मन में नहीं लाएगा।
विज्ञापन

निर्भया कांड के आरोपियों को न्यायालय ने सही सजा दी है। इससे महिलाओं में निडरता का माहौल बनेगा और दुष्कर्मियों में भय पनपेगा।
- कल्पना बुंदेला
महिलाओं के उत्पीड़न रोकने के लिए कानून सख्त होना चाहिए, जिससे समाज में भय मुक्त माहौल कायम हो सके।
- काजल दुबे
महिलाओं को न केवल खुद आत्मनिर्भर बनना चाहिए, बल्कि खुद को जागरूक होने की आवश्यकता है। जब सभी महिलाएं जागरुक हो जाएंगी तो कोई गंदे विचार भी मन में नहीं लाएगा।
विज्ञापन

- नीतू झा
महिलाओं के उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराधों में तेजी से कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे गंभीर अत्याचार जैसे अपराधों पर अंकुश लग सके।
- आरती तिवारी
निर्भया कांड के दोषियों को 22 जनवरी को सजा होने वाली है, जो कि निर्भया के माता- पिता की जीत है। इसमें वकील सीमा समृद्घि ने भी उम्दा पैरवी की, जिसका परिणाम है कि दोषियों को फांसी होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनामिका लोहिया
महिलाओं व लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों में अपराधियों को कठोर सजा मिलती रहे तो अपराधी दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम देने से डरेंगे
- वीणा गोस्वामी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed