फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nirbaya fund shoud be apply very well

निर्भया फंड को ठीक ठंग से लागू किया जाये

Tue, 21 Jan 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nirbaya fund shoud be apply very well
ललितपुर। एक फरवरी को पेश होने जा रहे देश के आम बजट से महिलाओं को उम्मीद है कि महिला सुरक्षा को लेकर वित्तमंत्री घोषणाएं करेंगी।
विज्ञापन

महिलाओं की अपेक्षा है कि उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए निर्भया फंड को ठीक ढंग से लागू किया जाए। वर्ष 2013 में मनमोहन सरकार द्वारा बनाया गए निर्भया फंड में तत्कालीन वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने 1000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। वर्ष 2015 से 2018 के बीच केंद्र सरकार द्वारा निर्भया फंड के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए 854.66 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की थी। आंकड़ों के अनुसार निर्भया फंड के लिए जारी की गई कुल राशि (854.66 करोड़ रुपये) में से मात्र 165.48 करोड़ रुपये ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा खर्च किए गए हैं। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासति प्रदेशों ने निर्भया फंड के तहत आवंटित कुल बजट में से 20 प्रतिशत से भी कम हिस्से का उपयोग किया है। महिला वित्त मंत्री होने के नाते महिलाओं को बजट से बड़ी अपेक्षाएं हैं। उन्हें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बजट में अपने लिए खास तोहफों की उम्मीद है।
सरकार को निर्भया फंड बढ़ाना चाहिए। इसका पूरा इस्तेमाल हो, इस पर भी ध्यान देना चाहिए। महिला सुरक्षा को लेकर वित्त मंत्री जरूर घोषणाएं करेंगी।
- आकांक्षा सिंह
महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। बजट में महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर होना जरूरी है।
- पूर्वी बागवान
देश इस समय आर्थिक संकट से गुजर रहा है, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि मोदी सरकार बढ़ती मंहगाई पर काबू पाने के लिए बजट में प्रावधान लाए।
- दीपिका वर्मा
स्ट्रीट लाइट्स और सीसीटीवी कैमरों को हर शहर में लगाना चाहिए। महिला पुलिस थानों की संख्या में भी बढ़ोतरी करनी चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि इस दिशा में जरूर कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन

- डॉली पांडेय
देश में आए दिन हो रहे महिलाओं पर अत्याचारों पर सरकार को गंभीर होना चाहिए। इस प्रकार के मामलों की रोकथाम के लिए बजट में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राशी राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed