{"_id":"22ed1d0a36a76eb5603861e905efb1cf","slug":"nine-teachers-were-missing-from-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से गायब मिले नौ शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से गायब मिले नौ शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोबाइल से ली जा रही लोकेशन लापरवाह शिक्षकों के लिए सिरदर्द बन गई है। एक के बाद एक शिक्षक स्कूल में नहीं मिल रहे हैं, जिससे उन पर कार्रवाईयां शुरू हो गई हैं। दस से चौदह अगस्त तक मोबाइल से लोकेशन ली गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रकाश, प्रदीप सेन, सहायक अध्यापक अखिलेश वर्मा, गीता रानी ताम्रकार, लोकपाल सिंह, सुरेंद्र दुबे, राजेश वर्मा, प्रतिमा और अनुदेशक कमलेश नामदेव स्कूल में नहीं मिले। इस पर बीएसए रामपाल सिंह ने सभी नौ शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब कर लिए हैं। शिक्षकों को दिए नोटिस में कहा गया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी एक दर्जन शिक्षक मोबाइल से ली गई लोकेेशन में स्कूल में नहीं मिले थे। आने वाले दिनों में लापरवाह शिक्षकों पर और शिकंजा कसने की तैयारी है। शिकायत समाधान केंद्र से भी शिक्षकों की लोकेशन लेने की तैयारी है।