{"_id":"68a62e2e96934c65ef01c88e","slug":"nine-cremation-grounds-will-be-built-in-rural-areas-with-rs-216-crore-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-623294-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्रामीण इलाकों में 2.16 करोड़ से बनेंगे नौ अंत्येष्टि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्रामीण इलाकों में 2.16 करोड़ से बनेंगे नौ अंत्येष्टि स्थल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पंचायती राज विभाग जनपद के ग्रामीण इलाकों में नौ अंत्येष्टि स्थल 2.16 करोड़ रुपये की लागत से बनाने जा रहा है। ग्राम पंचायतों ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में अंत्येष्टि स्थल न होने से सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के समय में दाह संस्कार करने में आती है। कई बार तो ग्रामीण इलाकों की तस्वीरें पन्नी व तिरपाल तानकर शव का दाह संस्कार करने की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इस समस्या को देखते हुए पंचायती राज विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। इस पर वहां से नौ अंत्येष्टि स्थल बनवाने के लिए बजट भेजा गया। इन ग्राम पंचायतों में गंगचारी, मिदरवाहा, नाराहट, गदौरा, गौना, धौर्रा, ऐरा, पूराकलां व बादरौन शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि इन सभी ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।