फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Night shelters ready, the department is not telling the way to reach

Lalitpur News: रैन बसेरे तैयार, पहुंचने का रास्ता नहीं बता रहा विभाग

Wed, 14 Dec 2022 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Night shelters ready, the department is not telling the way to reach
ललितपुर। नगर पालिका ने जरूरतमंदों व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के इंतजाम तो कर दिए, लेकिन यहां पर पहुंचने के लिए सार्वजनिक स्थानों सूचना पट नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में कई बाहर से आने वाले लोग टिनशेड के सहारे तो कुछ स्टेशन पर लेटकर रात बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगर में जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाव के लिए नगर पालिका ने रैन बसेरा में सुविधाएं की हैं। लेकिन इसकी जानकारी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं है। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन जैसे परिसर में कहीं भी नोटिस या सूचना बोर्ड लगाकर जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में राहगीर व जरूरतमंदों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अधिकांश लोग अन्य ठिकाने तलाशने के लिए मजबूर हैं। वहीं स्टेशन पर आने वाले लोग मुसाफिर खाने में ही सर्दी में रात बिताने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

यही नहीं हद तो तब हो गई, जब रैन बसेरा के बाहर ही सूचना अंकित नहीं की गई है। ऐसे में ठिकाने तलाश रहे लोग भी सड़क से होकर गुजर जाते हैं, लेकिन रैन बसेरे में नहीं पहुंच पा रहे हैं। वर्तमान में तीन रैन बसेरों में एक में सुविधाएं की गई हैं। जिसमें 21 पलंग व रजाई, गद्दा की सुविधा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक रैन बसेरा में लोगों को ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। 21 पलंग, रजाई व गद्दा उपलब्ध हैं। सार्वजनिक स्थानों पर जानकारी के लिए सूचना दर्ज कराई जाएगी।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed