{"_id":"edf105ace6536d7f4928955c4f149d41","slug":"nhnee-mil-rhee-raht-rashi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रही राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल रही राहत राशि
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 31 May 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बानौनी तहसील महरौनी निवासी किसान घनश्याम यादव ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा कि पिछले साल वर्ष 2013-14 में हुई ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा शासन ने पिछले दिनों भेजा था। इसमें नौ हजार रुपये का चेक उसके नाम आया था। उसने बैंक में चेक को 24 मार्च को जमा कर दिया, लेकिन बैंक कर्मी अभी तक पैसा नहीं आने की बात कर रहे हैं। पीड़ित किसान ने कहा कि वह काफी गरीब है और पैसे के लिए आए दिन बैंक के चक्कर लगा रहा है, लेकिन बैंक कर्मी यह कहकर टरका देते हैं कि पैसा नहीं आया है, जब आ जाएगा, तब भुगतान किया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि उसके पूर्व और बाद में जिन किसानों के चेक जारी किए गए थे, अभी बहुत से लोगों को चेक नहीं बांटे गए हैं। किसान ने बैंक से भुगतान कराए जाने की मांग की है।