फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NHM contract employees protested by tying a black band

काली पट्टी बांधकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों किया विरोध

Thu, 25 Nov 2021 10:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
NHM contract employees protested by tying a black band
ललितपुर। एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मांगों के पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध किया। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मांगो को लेकर बीते दिनों मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से दिया था लेकिन इन पर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर के आह्वान पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर की अगुवाई में कर्मचारियों ने दोपहर करीब 12 बजे काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 26 को एक घंटे का कार्य बहिष्कार, 27 को संविदा कर्मचारियों द्वारा ताली और थाली बजाकर विरोध दर्ज कराना। 29 नवंबर को संख्या बल के साथ मिशन निदेशक कार्यालय लखनऊ का घेराव करना शामिल है। 29 तक मांगे पूरी नहीं की गईं तो 30 नवंबर से प्रदेश के समस्त जिलों में अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ विभाग की समस्त प्रकार की सेवाओं को बंद किया जाना आंदोलन में शामिल है। इस मौके पर अगुवाई में संविदाकर्मियों ने काला फीता बाधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महामंत्री दीपक कुमार जैन, प्रमोद शर्मा, प्रवीण सोनी, ज्योति अग्निहोत्री, अमित तिवारी, अनिल कुमार, नीरज दुबे, दिनेश राजपूत, पंडित अर्पण महाराज, भरत कुमार, संजय त्रिपाठी, डॉ. रूद्र प्रताप सिंह बुंदेला, डॉ. तारीक अंसारी, पवन कुमार, शिवराम निरंजन, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed