{"_id":"6096fee38ebc3e099743ec4d","slug":"newly-elected-pradhan-lalitpur-news-jhs19460383","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
मड़ावरा (ललितपुर)। सामुदायिक सभागार में शनिवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक में गांवों में कोविड गाइड लाइन का पालन कराने का निर्णय लिया गया।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को उनके गांव में कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन एवं कोविड गाइड लाइन के पालन के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए हैंडपंपों की मरम्मत एवं जहां आवश्यकता हो, वहां टैंकर संचालित किए जाएंगे। इस दौरान एडीओ आईएसबी सर्वेश सचान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उमाशंकर राजपूत आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक मुख्यालय के सामुदायिक सभागार में कोविड गाइड लाइन, लॉकडाउन अनुपालन तथा गांवों में पेयजल आपूर्ति विषय को लेकर हुई बैठक में सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आमंत्रित किए गए थे, लेकिन एक भी महिला प्रधान मौजूद नहीं रहीं। उनके पति अथवा परिजनों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया। जिन आरक्षित जीतों पर ग्राम प्रधानों को जनता ने वोट देकर चुना है, उनमें से अधिकतर के स्थान पर उनके गांव के रसूखदार बैठक में शामिल हुए।