फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   New Year: Drone cameras are being used to monitor the city

नव वर्ष : ड्रोन कैमरे से की जा रही शहर की निगरानी

Thu, 01 Jan 2026 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
New Year: Drone cameras are being used to monitor the city
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुख्य बाजारों पर पुलिस तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नए साल के जश्न के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस ने ड्रोन कैमरे के जरिये शहर की निगरानी शुरू की। इसके साथ मंदिर, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों, घंटाघर, बांध, पर्यटन स्थलों पर भी पुलिस तैनात की गई है बाइक से फर्राटा भरने वाले और स्टंटबाजी करने वालों पर यातायात पुलिस नजर जमाए हुए है।

नए साल पर जनपद में शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निदेश दिए थे। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को सभी थाना-कोतवाली की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों के बस स्टैंड, बाजार, बांध, पर्यटन स्थलों, पार्क, मंदिरों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाकर तैनात किया। वहीं, जनपद के बार्डर थानों की पुलिस ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी और संदिग्धों को चेक किया। ड्रोन से शहर के घंटाघर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, तुवन मंदिर सहित प्रमुख बाजारों पर नजर रखी गई। इसके साथ क्यूआरटी टीम और पीआवी वाहन अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि नव वर्ष पर शांति सुरक्षा के लिए पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। सभी स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed