फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   new roster for rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में फिर शुरु हुई साढ़े तीन घंटे की कटौती

Tue, 02 Jan 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Tue, 02 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
new roster for rural areas
lalitpur, electric departement news - फोटो : demo
बुंदेलखंड के किसानों को नए वर्ष में अब 24 घंटे बिजली नहीं मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने बिजली आपूर्ति के रोस्टर में परिवर्तन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में एक जनवरी से साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती करने का निर्णय लिया है। इसके चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 20 घंटे30 मिनट बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड क्षेत्र में विगत दो माह से खेतों में रबी की फसल की बुआई का कार्य चल रहा है, इसके चलते किसानों को सबसे अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से स्थानों पर नहरों या कुओं से खेतों में पानी दिया जाता है। लेकिन, बहुत से क्षेत्रों में नहरें नहीं पहुंचने के कारण किसानों द्वारा जमीन में बोर कराकर नलकूप विद्युत कनेक्शन ले रखा है। इस प्रकार जनपद में करीब साढ़े चार हजार से अधिक किसानों ने अपने क्षेत्रों में नलकूप कनेक्शन ले रखे हैं।
विज्ञापन


लेकिन, गत नवंबर माह में बिजली कटौती का रोस्टर लागू होने की वजह से किसानों को सिंचाई के लिए काफी परेशान होना पड़ा। वहीं, महरौनी, मड़ावरा, बाईपास, पानी के बहुत से फीडरों पर ओवरलोड होने के कारण विभाग द्वारा रोस्टर के अलावा भी तीन चार घंटे या फिर इससे भी अधिक बिजली कटौती कर दी जा रही थी, इसके चलते किसान उपभोक्ताओं को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा था, इसके बाद शासन द्वारा पूरे बुंदेलखंड को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश जारी किए थे। अब तक किसानों की बहुत हद तक सिंचाई हो चुकी है, जबकि बहुत से क्षेत्रों में किसानों की अब भी सिंचाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते उन्हें पर्याप्त बिजली आपूर्ति की आवश्यकता है। निगम द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र को दिसंबर के अंत तक तो 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर जारी था, लेकिन अब नया वर्ष शुरु होते ही बुंदेलखंड के किसानों को बिजली निगम द्वारा फिर से कटौती का झटका दिया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा नया रोस्टर जारी करते हुए बुंदेलखंड के अंत तक जनपद ललितपुर को 20 घंटे तीस मिनट बिजली आपूर्ति का रोस्टर लागू किया गया है। पनकी कंट्रोल रूम के आदेश पर बुंदेलखंड के अंतर्गत जनपद ललितपुर, हमीरपुर, महोबा व चित्रकूट में रोजाना सुबह 5.45 बजे से सुबह 7.15 बजे तक और शाम को सवा पांच बजे से शाम सवा सात बजे तक बिजली कटौती का रोस्टर जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed