फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   New Lalitpur Town platform will be expanded

Lalitpur News: न्यू ललितपुर टाउन के प्लेटफार्म का होगा विस्तार

Sun, 01 Mar 2026 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
New Lalitpur Town platform will be expanded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। प्लेटफार्म का विस्तार होगा। वहीं, प्रतीक्षालय समेत अन्य कार्य भी किए जाएंगे।
न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन का शुभारंभ एक वर्ष पहले हुआ था। इसके साथ ही दैलवारा से बिरारी तक कॉडलाइन भी बनकर तैयार हो चुकी है और इस पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो चुका है। वर्तमान में न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई काफी कम है। इस पर यदि कोई ट्रेन रुकती है तो कई कोच प्लेटफार्म से बाहर रेल पटरियों पर ही रुक जाते हैं।
विज्ञापन

आगामी समय में यहां रेलवे की ओर से वंदे भारत समेत कई ट्रेनों का ठहराव शुरू किया जा सकता है। इसके चलते, अब रेलवे द्वारा न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक का विस्तार किया जाएगा। जबकि प्लेटफार्म दो का उच्चीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों की ओर से पूर्व में न्यू टाउन स्टेशन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को प्लेटफार्म के विस्तार का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अब रेलवे की ओर से प्लेटफार्म का विस्तार जाएगा। यहां प्लेटफार्म एक की लंबाई बढ़ाई जाएगी, जबकि प्लेटफार्म दो का उच्चीकरण किया जाएगा।

इसके अलावा, यहां यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण, कंप्यूटर के लिए टीएमएस रूम, गुड्स सुपरवाइजर के लिए सीजीएसआर, लेबर रूम, मर्चेंट रूम भी बनाया जाएगा ताकि आगामी समय में यहां एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही वंदे भारत जैसी ट्रेनों का ठहराव होने पर यात्रियों को सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed