फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   never loose hope in crisis

संकट की परिस्थिति में धैर्य नहीं खोना चाहिए

Mon, 12 Oct 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
never loose hope in crisis
बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाती सैडो ग्रुप - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सैडो पावर ग्रुप ने कंपनी बाग में बालिकाओं को सामाजिक दूरी का पालन कर आत्मनिर्भरता व आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया। साथ उन्हें प्रेरणा दी गई कि डिप्रेशन से दूर रहें और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। संकट के समय आत्मविश्वास बनाए रखें।
विज्ञापन

रविवार को कंपनी बाग में प्रशिक्षण में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट के टिप्स सिखाए। उन्होंने योगा में सूर्य नमस्कार व विभिन्न सुरक्षा से संबंधित तरीके बताए गए। निदेशक प्रीति शुक्ला और प्रशिक्षिका राखी शुभ रत्नाकर ने शरीर व मन स्वस्थ रखने के लिए सूर्य नमस्कार की क्रिया सिखाई। कोरोना काल में स्वस्थ रहने के लिए आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। निदेशक ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम ‘हमारी आवाज और हमारा समान भविष्य’ है। संस्थापक अनुराग चतुर्वेदी ने कहा कि संकट के दौरान अपना धैर्य न खोएं आत्मविश्वास बनाए रखें। वर्तमान में बढ़ते डिप्रेशन और आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति पर कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक सोच से आगे बढ़ना है। सोशल मीडिया व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मुक्ति संस्था के अध्यक्ष अज्जू बाबा, संजीव जैन, सिद्धार्थ शर्मा, सुनील चौबे, अजित नापित, मुकेश कुमार साहू, श्रद्धा सोनी, रूपाली सोनी, भावना पंथ, चंद्रप्रभा, मुस्कान, गीता अहिरवार, लक्ष्मी सेन, प्रियंका, दीक्षा, संजना, परशुराम साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed