{"_id":"96f425b3e348f13e34fba06b5b9476dd","slug":"nehru-made-college-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू महाविद्यालय बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू महाविद्यालय बना चैंपियन
ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय शरीर सौष्ठव और भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मेजबान नेहरू महाविद्यालय की टीम ने चैंपियनशिप हासिल की है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी प्रतिभाग करना चाहिए। खेलों से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि खिलाड़ियों को टीम भावना के साथ प्रतियोगिता खेलना चाहिए। उन्होंने खेलों के माध्यम से कालेज, जिला और मंडल का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इतिहास विभागाध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने कहा कि हार-जीत का खेल में महत्व नहीं होता है। क्रीड़ाधिकारी डा. अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 0-59 वर्ग किग्रा में 310 किलो भार उठाकर नेहरू महाविद्यालय के हरीश साहू प्रथम व साहब सिंह ने 235 किग्रा वजन उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
59-66 किग्रा में 380 किलो भार उठाकर सुनील प्रजापति प्रथम व संजय प्रजापति ने 370 किग्रा उठाकर द्वितीय स्थान व नरेंद्र सिंह ने 315 किग्रा वजन उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 66-74 वर्ग में 365 किलो वजन उठाकर अविनाश कुमार प्रथम, अमित यादव ने 320 किग्रा उठाकर द्वितीय व 260 किग्रा भार उठाकर सलमान तृतीय रहे। 74-83 में 355 किलो वजन उठाकर शैलेष गौतम प्रथम, 350 किलोग्राम उठाकर अभिषेक सोनी द्वितीय व 320 किग्रा वजन उठाकर अनीस कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
83-90 में 370 किलो वजन उठाकर अक्षय सोनी प्रथम और 260 किग्रा वजन उठाकर रवि प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहे। 90-100 किग्रा में 375 किलो भार उठाकर निर्मल कुमार ललितपुर प्रथम और 370 किग्रा उठाकर राजबहादुर द्वितीय स्थान पर रहे।
वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 62-69 किग्रा वर्ग में नेहरू महाविद्यालय के मोहित यादव ने 155 किग्रा वजन उठाकर प्रथम स्थान और 77-85 किग्रा वर्ग में 150 किलो वजन उठाकर अक्षय सोनी झांसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में बृजेश कुशवाहा प्रथम एवं राहुल यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में नेहरू महाविद्यालय ने 6 गोल्ड मेडल और 5 सिल्वर मेडल प्राप्त कर चैंपियनशिप प्राप्त की। नेमवि के सुनील प्रजापति ने 380 किलोग्राम वजन उठाकर श्रेष्ठ लिफ्टर बने, जिस पर उन्हें ट्राफी प्रदान की गई। समापन पर कालेज प्राचार्य ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर डा. बलराम द्विवेदी, राजीव निरंजन, डा. लक्ष्मीकांत मिश्रा, डा. एसपी यादव, डा. सुधाकर उपाध्याय, धीरेंद्र तिवारी, फहीम बख्श, कामता प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
गुंटूर जाएंगे चयनित खिलाड़ी
क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय गुंटूर आंध्र प्रदेश में भेजा जाएगा।