{"_id":"68c1d118a3bf63507d021c0a","slug":"nehru-college-merit-list-of-360-students-released-in-ba-first-semester-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-142427-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू महाविद्यालय : बीए प्रथम सेमेस्टर में 360 छात्रों की मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू महाविद्यालय : बीए प्रथम सेमेस्टर में 360 छात्रों की मेरिट सूची जारी
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बुधवार को बैठक हुई। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से 1782 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। स्वीकृत 720 सीटों में से अनारक्षित वर्ग की 360 छात्र-छात्राओं की प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
प्राचार्य ने कहा कि प्रथम सूची में 71.80 प्रतिशत तक के छात्र-छात्राएं लिए गए हैं। मेरिट सूची में आए विद्यार्थी 11 से 15 सितंबर तक सुबह 10 से तीन बजे के मध्य जरूरी प्रमाणपत्र एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रति लेकर प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कराएं। अभ्यर्थी अपना मोबाइल जिसमें उनका ईमेल है, साथ लेकर आएं, जिससे उनका प्रवेश कन्फर्म किया जा सके।
उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को द्वितीय मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। बैठक में प्रो. आशा साहू, प्रो. अनिल सूर्यवंशी, हिमांश धर द्विवेदी, डाॅ. सुधाकर उपाध्याय, डाॅ. ओपी चौधरी, डाॅ. शैलेंद्र सिंह चौहान, डाॅ. अमित सोनी आदि मौजूद रहे।