{"_id":"65be75218c88dda3e50a3e13","slug":"negligence-will-not-be-tolerated-at-any-level-in-completing-schemes-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-109818-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाएं पूरी करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाएं पूरी करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर-महरौनी। पांचों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 285 शिकायतों में 32 का अधिकारियों ने निस्तारण कराया। महरौनी तहसील में डीएम अक्षय त्रिपाठी ने शिकायतें सुन संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब, असहाय व्यक्तियों को त्वरित न्याय दिलाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं, अधीनस्थों पर निस्तारण की जिम्मेदारी न छोड़ें। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह, एसडीएम अभिमन्यु कुमार, तहसीलदार शेख़ आलमगीर, सीओ आरके मिश्रा, कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय, एबीएसए राजकुमार पुरोहित, मंडी सचिव गिरजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, सदर तहसील में एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप ने फरियादियों की शिकायतें सुन तीन का मौके पर निस्तारण कराया।
-- -- -- -- -- तहसील स्तर पर आई शिकायतें व निस्तारण पर एक नजर
-- --
तहसील शिकायतें निस्तारित
सदर 21 03
महरौनी 164 15
तालबेहट 46 09
मड़ावरा 33 02
पाली- 21 03
-- -- -
कुल 285 - 32