फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NEET-UG: 681 candidates appeared at two centers

नीट-यूजी : दो केंद्रों पर 681 परीक्षार्थी हुए शामिल

Mon, 05 May 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
NEET-UG: 681 candidates appeared at two centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दो केंद्रों पर नीट-यूजी का पेपर कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। पंजीकृत 692 के मुकाबले 681 परीक्षार्थी उपस्थित और 11 अनुपस्थित रहे। शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।
रविवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में राजकीय इंटर कॉलेज और जवाहर नवोदय विद्यालय में नीट-यूजी का पेपर हुआ। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी जुट गए थे। प्रवेश के लिए निर्धारित समय होते ही परीक्षार्थी केंद्र के अंदर पहुंचना शुरू हुए। उनकी गहनता से तलाशी ली गई। कोई भी अनुचित साधन या सामग्री न होने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

लड़कियों की तलाशी के लिए महिला स्टाफ तैनात किया गया था। निर्धारित समय दोपहर दो बजे से परीक्षा शुरू हुई, जोकि शाम पांच बजे तक चली। परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत 380 के मुकाबले 376 परीक्षार्थी उपस्थित और चार अनुपस्थित रहे। जबकि, जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में पंजीकृत 312 के सापेक्ष 305 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सात अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 692 के मुकाबले 681 परीक्षार्थी शामिल हुए और 11 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक चले पेपर को देकर कई परीक्षार्थी काफी खुश दिखे। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहे और जायजा लेते रहे।
----
इन चीजों को लाने पर था प्रतिबंध
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, इलेक्ट्र्रॉनिक डिवाइस, स्मार्ट पेन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेपर नोट, वॉच, कैमरा रिकार्डिंग डिवाइस सहित कई अन्य वस्तुएं प्रतिबंधित थीं। परीक्षार्थियों को सिर्फ प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, पेन और पेंसिल के साथ प्रवेश दिया गया।

------
फोटो-27
पेपर संतुलित आया था। बॉयोलॉजी के प्रश्नों को हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। केमिस्ट्र्री के सवालों से कुछ परेशानी हुई। सभी प्रश्नों को हल किया है। पेपर काफी अच्छा गया है।
----
फोटो-28
पेपर न ज्यादा सरल था और न ही कठिन। कुछ सवालों से थोड़ी उलझन हुई। लेकिन, परीक्षा के लिए पूर्व में की गई तैयारी से इनको हल करने में कठिनाई नहीं आई।
---
फोटो-29
बॉयोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्र्री के कुछ प्रश्न कठिन आए थे। लेकिन, ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। पेपर अच्छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed