{"_id":"5fe255c68ebc3e3b850cfceb","slug":"ndrf-mockdrill-for-security-lalitpur-news-jhs184182976","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक भवन के पास आग लगने पर हरकत में आए एनडीआरएफ जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक भवन के पास आग लगने पर हरकत में आए एनडीआरएफ जवान
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
रेस्क्यू करती एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। एनडीआरएफ एवं भारत एक्सप्लोसिव लिमिटेड ने आपात की स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ के जवानों ने प्रशासनिक भवन के पास आग लगने पर बचाव कार्य किया।
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन के पास आग लगने से खतरनाक गैस का रिसाव हो जाता है। इमारत के अंदर 5 लोग फंसे हुए थे। भारत एक्सप्लोसिव लिमिटेड के फायर विंग के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। फैक्ट्री प्रबंधक के कॉल पर एनडीआरएफ की टीम ने साइट पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। गैस के रिसाव को सील कर दिया गया। सभी पीड़ितों को एंबुलेंस से अस्पताल मे भर्ती कराया गया। इमारत के छत पर फंसे लोगों को एनडीआरएफ टीम रस्सी के सहारे छत से नीचे लेकर आई। एनडीआरएफ टीम के कमांडर जितेंद्र कुमार सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक एवं उनकी 30 सदस्यों की टीम ने भाग लिया। अंत में कोविड 19 से बचाव के लिए संयुक्त प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम में एसके सूर्यवंशी डिप्टी कमिशन उद्योग, श्याम मणि त्रिपाठी तहसीलदार सदर, संदीप शर्मा हेड सिक्योरिटी एवं एडमिनिस्ट्रेशन एवं प्लांट के 110 कर्मचारी मौजूद रहे।
आपदा में बिल्डिंग पर चढ़कर रेस्क्यू करते एनडीआरएफ की टीम- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।