फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NCD are tools in the cell , not an expert

एनसीडी सेल में उपकरण हैं, विशेषज्ञ नहीं

Fri, 27 Nov 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
NCD are tools in the cell , not an expert
ललितपुर। जिला अस्पताल में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बनाई एनसीडी सेल में केवल नाममात्र के उपचार हो रहे हैं। एनसीडी सेल की स्थापना कैंसर और दिल की बीमारियों के इलाज करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन


लाखों रुपये की लागत से एनसीडी सेल का निर्माण हो गया और उपकरण खरीद लिए गए, लेकिन अभी तक ह्दय रोग विशेषज्ञ व कैंसर रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं होने के कारण केवल शुगर की जांच, ब्लड प्रेशर जांच व फिजियोथेरेपी ही हो पा रही है।
विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्य चिकित्साधिकारी को भारत सरकार की रिवाइज्ड गाईड लाइन के अनुसार एनसीडी सेल में कार्डियक केयर यूनिट व कैंसर केयर यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत सीएमओ ने सीएमएस से डे- केयर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी मशीनरी व अन्य सामग्री की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ द्वारा सीएमएस को लिखे गए पत्र के जवाब में उन्होंने अवगत कराया कि एनसीडी सेल में पहले से ही सामग्री उपलब्ध है। यह सामग्री धूल खा रही है, क्योंकि जिला अस्पताल में न तो कार्डियोलॉजिस्ट व न आनकोलोजिस्ट उपलब्ध है। पुरानी सामग्री का जब उपयोग नहीं हो पा रहा है, तो नई सामग्री खरीदने का कोई औचित्य नहीं है।

नई मशीन हो रही बार-बार खराब
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में होने वाली सबसे महंगी व जरुरी सीवीसी जांच शनिवार से बंद है। सीवीसी जांच नहीं होने का कारण नई मशीन का खराब होना बताया गया है। जिला अस्पताल में पहले दस साल पुरानी मशीन खराब हो गई थी। उसे सही कराने के लिए काफी खर्च आ रहा था,


इसलिए एनसीडी सेल में रखी नई मशीन का उपयोग पैथोलॉजी में किया जाने लगा। अब इस नई मशीन में लगातार खराबी आ रही है, जिससे पैथोलॉजी का काम प्रभावित हो रहा है। सीएमएस डा. संजय वासवानी ने बताया कि अभी मशीन गारंटी पीरियड में है। इंजीनियर जल्द आकर मशीन को सही कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed