फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NCC officials elected Pankaj Sharma

एनसीसी अधिकारी चुने गए पंकज शर्मा

Sat, 21 Nov 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
NCC officials elected Pankaj Sharma
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में इतिहास विभागाध्यक्ष और एनसीसी इकाई के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डा. पंकज शर्मा को मथुरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ एनसीसी अधिकारी चुना गया।  
विज्ञापन


सेना में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए देश के महाविद्यालयों व इंटर कालेजों में एनसीसी का गठन किया गया था। जनपद में वर्णी कालेज के अलावा नेहरू महाविद्यालय में इसकी इकाई स्थापित है, जिसमें युवाओं को सेना की भांति प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


महाविद्यालयों में एनसीसी के कंपनी कमांडरों के बीच प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ एनसीसी अधिकारी का चयन किया जाता है। नेहरू महाविद्यालय में इतिहास विभागाध्यक्ष और एनसीसी इकाई के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डा. पंकज शर्मा को प्रदेश स्तर के कैंप में जाने का अवसर पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वर्ष 2009 में रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत अफसर ट्रेनिंग अकादमी क्राम्पटी नागपुर से तीन माह का कठिन सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। तीन वर्षों से नेहरू महाविद्यालय में एनसीसी इकाई को संचालित कर रहे हैं। डा. शर्मा ने झांसी में आयोजित प्रतिष्ठित ड्रिल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिलाया।  झांसी बटालियन में चयनित होने के बाद माह सितंबर में कानपुर ग्रुप स्तर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसमें सफल होने के बाद 09 से 12 अक्तूबर तक मथुरा में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में शारीरिक फिटनेस, दौड़, ड्रिल, फायरिंग, स्क्वायड कमांड, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार किया गया, जिसमें प्रदेश स्तर के 12 गु्रप के चयनित प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ एनसीसी अधिकारी का खिताब अपने नाम किया।


उनके चयन होने पर 56 उप्र एनसीसी बटालियन झांसी के कमांड अधिकारी कर्नल संजय विज सहित महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप चौबे, अध्यक्ष प्रभात दीक्षित, प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल के साथ समस्त प्राध्यापकगण व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed