फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ncc annuak recruitment examination held in nehru collage

एनसीसी का प्रशिक्षण लेकर युवा बनाएं कैरियर

Thu, 02 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
ncc annuak recruitment examination held in nehru collage
एनसीसी भर्ती में शारीरिक परीक्षण करते अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को नेहरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी) की वार्षिक भर्ती परीक्षा हुई। युवाओं का शारीरिक व मानसिक परीक्षण और लिखित परीक्षा, साक्षात्कार कर चयन किया गया।
विज्ञापन

56 उप्र एनसीसी बटालियन झांसी के कमान अधिकारी कर्नल एचएम प्रिंजा के निर्देश पर प्रभारी प्राचार्य ओमप्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता व महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी व कंपनी कमांडर कैप्टन पंकज शर्मा के निर्देशन में झांसी से आए सूबेदार एमएल गुरूंग व हवलदार मोनिंदर सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की वार्षिक परीक्षा ली।
विज्ञापन

कैप्टन पंकज शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के एनसीसी में भर्ती के इच्छुक संस्थागत विद्यार्थियों के विभिन्न अकादमिक अर्हता प्रमाणपत्रों की जांच के पश्चात बटालियन झांसी से आए भर्ती अधिकारियों ने शारीरिक लंबाई, कद काठी, पुशअप आदि की माप के पश्चात महाविद्यालय के ग्राउंड पर भर्ती के लिए दौड़ कराई, जिसमें सफल छात्रों को लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के लिए पात्र पाया। कर्नल प्रिंजा की स्वीकृति के पश्चात शीघ्र ही सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर महाविद्यालय के एनसीसी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित छात्र भारतीय सशस्त्र सेना की द्वितीय रक्षा पंक्ति एनसीसी के कैडेट के रूप में सैन्य एवं नेतृत्व के प्रशासनिक प्रशिक्षण को प्राप्त कर एक सफल नागरिक के रूप में राष्ट्र की सेवा कर स्वयं एवं महाविद्यालय के नाम को रोशन करने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा एनसीसी का उद्देश्य कैडेट को व्यवहारिक प्रशिक्षण के आधार पर उसे इतना प्रबल बनाना होता है, जिससे वह आगे चलकर जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शास्त्री ने चयनित कैडिटों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि युवा नैतिक, अनुशासित व चारित्रिक रूप से उन्नत होकर ही राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान ऑफीसर सुंदरम सिंह, छत्रसाल, सार्जेंट आशीष प्रजापति, अर्जुन शर्मा, महेंद्र प्रजापति, अंकित आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर फहीम बख्श, विवेक पाराशर, भगवती प्रसाद, हरदयाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed