{"_id":"5f91be2e8ebc3e9b7e32b68e","slug":"navratra-godess-workship-lalitpur-news-jhs1793008180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न और जल त्याग एक भक्त ने बोये अपने शरीर पर जवारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न और जल त्याग एक भक्त ने बोये अपने शरीर पर जवारे
विज्ञापन
नेहरू नगर स्थित पंडाल में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलौथरा (ललितपुर)। शारदीय नवरात्र में भक्त मां दुर्गा की आराधना अपने-अपने ढंग से कर रहे हैं। विकास खंड बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत करमरा में मातारानी के एक भक्त मोहन सिंह लोधी अपने घर में नौ दिन तक अन्न, जल का त्याग कर कठिन, साधना कर रहे हैं, उन्होंने अपने पूरे शरीर पर जवारे बोए हैं। ऐसा वह पिछले तीन वर्षो से नवरात्र में करते आ चले रहे हैं।
देवी माता रानी के भक्त मोहन लोधी (55) ग्राम करमरा के मूल निवासी हैं। मोहन लोधी गीता भागवत, रामायण एवं वेदों का अध्ययन करते रह्ते हैं तथा धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उनके दो लड़क व एक लड़की है। मोहन की यह साधना ग्रामीण क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। सुबह से शाम तक दर्शन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैैं। इस कठिन साधना के लिए वह 40 दिन पहले से अपने शरीर की इंद्रियों को वश में करने की कोशिश में जुट जाते हैं।
कपूरी मुकेश करमरा, शशिकांत सिंह लोधी और महिपाल सिंह लोधी निवासी करमरा ने कहा कि यह हमारे लिये गर्व की बात है कि मां दुर्गा जी की आशीष भक्त मोहन लोधी पर है। सुबह शाम श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं।

तालाबपुरा में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा।- फोटो : LALITPUR

ग्राम पंचायत करमरा में मातारानी भक्त मोहन सिंह लोधी अपने पूरे शरीर पर बोए जवारे- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन