फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Navrat start Temple road handpump not repaire

नवरात्र शुरु, मंदिरों के रास्ते और हैंडपंप नहीं हो पाए दुरुस्त

Sat, 17 Oct 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Navrat start Temple road handpump not repaire
नवरात्रि शुरू होते ही माता के वस्त्र व चुनरी खरीदती महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नवरात्र पर्व आज से प्रारंभ हो गए हैं। इसके बाद भी न तो देवालयों के रास्ते दुरुस्त किए गए और न ही हैंडपंप। मोहल्ला नेहरू नगर में सिंह वाहिनी माता मंदिर व पतरूआ धाम के गेट पर करीब एक माह से हैंडपंप खराब पड़ा है। वहीं, अंबेडकर तिराहे की सड़क व वंशीधाम मंदिर की सड़क बदहाल हालत में है। इससे श्रद्घालुओं की परेशानी कम होने वाली नहीं है।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व के मद्देनजर हर साल देवालयों के आसपास की साफ-सफाई, सड़कें व प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त की जाती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। आज सत्रह अक्तूबर से नवरात्र पर्व की शुरुआत हो गई है, इसके बाद भी देवालयों के आसपास की स्थिति अब तक बदली नहीं है। नेहरू नगर स्थित वंशीधाम मंदिर का रास्ता खराब है। वहीं, हैंडपंप भी करीब एक माह से खराब हैं। इसी तरह इसी मोहल्ले में सिंह वाहिनी माता मंदिर के गेट पर खराब हैंडपंप शोपीस बनकर रह गया है। मोहल्लेवासियों ने हैंडपंप खराब होने की शिकायत कई बार जल संस्थान के अफसरों से की लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस स्थिति में पर्व के दौरान श्रद्घालुओं को परेशान होना पड़ सकता है। जिम्मेदार लोग जानकर भी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान हैंडपंप सुधारने के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा है। पूरे गर्मी के सीजन में लोग खराब हैंडपंपों को लेकर परेशान रहे। अब जब त्योहार करीब आ गए हैं, तब भी हैंडपंप सुधारने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि रैकवार
जल संस्थान लंबे समय से हैंडपंपों के कलपुर्जों की कमी से जूझ रहा है। इस कारण खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। नेहरू नगर में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों की भी मरम्मत नहीं की गई है।
पुष्पेंद्र यादव
वंशीधाम मंदिर में हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। जल संस्थान में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस वजह से लोगों को परेशान होना पड़ता है। कमोवेश यही स्थिति खस्ताहाल सड़कों की भी है।
विवेक दरौनिया
-----
अंबेडकर तिराहे के पास माता मंदिर की ओर जाने वाली सड़क की गिट्टी दिखाई देने लगी है। इसके अलावा जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में श्रद्घालुओं को मंदिर तक जल चढ़ाने के लिए जाने में परेशानी हो सकती है।
कमलेश दुबे
सडकों के भरवाए जाएंगे गड्ढे
मंदिरों की ओर जाने वाले जो भी रास्ते हैं उन पर अगर गड्ढे हैं तो उन्हें शनिवार को भरवाया जाएगा। श्रद्घालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

निहालचंद्र अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत प्रतिदिन तीन से चार हैंडपंप सुधारे जाते हैं। इसके अलावा जो लोगों से शिकायत प्राप्त होती हैं, उन्हें भी सही कराया जाता है। हैंडपंप मरम्मत के लिए कुछ सामग्री की कमी है, जिसे कल तक दूर कर लिया जाएगा। इससे जो मंदिर के आसपास के हैंडपंप हैं, उनकी मरम्मत शुरू कर दी जाएगी।-राहुल सिंह अवर अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed