फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   national talent search state leval examination on 16 January

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 16 जनवरी को होगी

Thu, 02 Dec 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
national talent search state leval examination on 16 January
ललितपुर। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 16 जनवरी को प्रदेश के सभी जनपदों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 27 नवंबर से शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र करने की अंतिम 24 दिसंबर तक हो सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उक्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने एवं परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट WWW.entdata.co.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2021-22 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को अलग-अलग शुल्क निर्धारित है। आवेदन करते समय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं चुनौती ग्रस्त श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के अंतर्गत आरक्षण का लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को दिया जाएगा, जिनके प्रमाण पत्र में अभ्यर्थी के माता-पिता की निरंतर तीन वर्षों की अवधि के लिए सकल वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं है। यह जानकारी राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण बाबू शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed