फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   national flag disrespect

कही उलटा फहरा दिया तो कही पूरी रात लहराता रहा तिरंगा

Mon, 17 Aug 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
national flag disrespect
कैप्सन -विधालय पर लहराता उलटा राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : TALDEHATE
फोटो सहित क्रमांक - 1
विज्ञापन

कैप्सन - कड़ेसराकलां के विद्यालय में उलटा लहराता तिरंगा
कही उलटा फहरा दिया तो कही पूरी रात लहराता रहा तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ेसराकलां/तालबेहट (ललितपुर)। स्वतंत्रता दिवस पर समाज की युवा पीढ़ी को दिशा दिखाने वाले अध्यापक राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर गए। जहां कड़ेसराकलां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा उलटा फहरा कर पूरा स्टाफ घर चला गया। वहीं, तेरई हाईस्कूल में लगा तिरंगा पूरी रात लहराता रहा। कड़ेसकराकलां मामले में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से जानकारी ली। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए। बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने विद्यालय के स्टाफ से उल्टा झंडा फहराए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
कड़ेसराकलां सहित आसपास के विद्यालयों में पूरा स्टाफ जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल के झांसी से अप डाउन करने पर मनाही के बावजूद अप डाउन कर रहा हैं। स्वतंत्रता दिवस पर स्टाफ ने जल्दबाजी में ध्वज फहराया और झांसी चला गया। जब लोगों ने झंडे का नीचे का रंग देखा तब उन्होंने शोर मचाया। तत्काल सोशल मीडिया पर यह खबर चल गई। जिसके बाद स्टाफ ने किसी बालक को भेज कर ध्वज को पहले सीधा करवा दिया और तकरीबन चार बजे के लगभग उसे उतरवा दिया।
विज्ञापन

पहले तो इस मामले में शिक्षा विभाग के जिम्मेदार टालमटोल करते रहे। पर जब जिलाधिकारी ने इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तो पूरा महकमा हरकत में दिखा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं, दूसरी ओर तेरई फाटक क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि राजकीय हाईस्कूल तेरई में पूरी रात राष्ट्रीय ध्वज फहराता रहां। इस मामले में विद्यालय की प्राचार्य का कहना है कि उन्होंने फहराया गया ध्वज शाम को उतरवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह की लचरता ठीक नहीं हैं। इस संबंध में विद्यालय स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बृजेश कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी तालबेहट
---------------
फोटो- 11
निर्देशों का पालन कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
ललितपुर। भगवान आदिनाथ कॉलेज में शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सादगीपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार जैन, डीएलएड विभागाध्यक्ष निधि जैन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अश्विनी जैन, डॉ. रोहित कुमार जैन, बृजमोहन वर्मा, विनोद कुमार बौद्ध, रामसेवक चन्द्राकर, सुरेन्द्र साहू, विनीता जैन, कृष्णा ग्वाला, पुष्पेन्द्र कुमार यादव, अंकित जैन, रहीस राजपूत, गोविन्द रैकवार, ठाकुरदास, चन्द्रशेखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed