फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   national flag dis respect

राष्ट्रीय ध्वज का किया गया अपमान, नहीं हुई कार्यवाही

Mon, 05 Oct 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
national flag dis respect
बार (ललितपुर)। विकास खंड बार के ग्राम पंचायत लड़वारी के मजरा नीमखेरा में प्राथमिक विद्यालय में बीते दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसको सूर्यास्त होने के पूर्व ही उतारना था, लेकिन जिम्मेदार उतारना भूल गए और तिरंगा रातभर लहराता रहा। सुबह अध्यापक आए उसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को उतारा गया।
विज्ञापन

इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं कि जिम्मेदार अध्यापक ने राष्ट्रीय ध्वज को नहीं उतारकर उसका अपमान क्यों किया। यह एक गंभीर मामला है। फिलहाल राष्ट्रीय ध्वज के अपमान वाले मामले में अभी तक संबंधित अध्यापक के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में नहीं लायी गई। लोगों का कहना है कि अध्यापक ऊंची रसूख वाला है इसलिए शिक्षा विभाग के लोग जानकारी होने पर भी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। जबकि पिछले 15 अगस्त के दिन महरौनी ब्लाक के एक विद्यालय में अध्यापक राष्ट्रगान के दौरान सावधान की मुद्रा में खड़ा न होना भारी पड़ा था और निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

------------------
यह है भारतीय ध्वज संहिता
भारतीय ध्वज संहिता में ध्वजारोहण के समय को लेकर स्पष्ट किया गया है कि सरकारी भवन पर झंडा रविवार और अन्य छुट्टियों के दिनों में भी सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
राष्ट्रीय ध्वज को सूर्यास्त के बाद भी प्राथमिक विद्यालय नीमखेरा में नही उतारा गया था जब इस मामले में जानकारी हुई तो संबंधित अध्यापक के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
योगेन्द्र नाथ वर्मा, खंड शिक्षाधिकारी, बार
-----------------------
संबंधित मामले की जानकारी हुई है। फिलहाल छुट्टी पर हूं। पर वापस आते ही मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
राम प्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed