{"_id":"5f889ad08ebc3e5be028c3a1","slug":"narahat-feeder-not-working-lalitpur-news-jhs178760883","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराहट फीटर की दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद, मोमबत्ती जलाकर ग्रामीण निकाल रहे हैं रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराहट फीटर की दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद, मोमबत्ती जलाकर ग्रामीण निकाल रहे हैं रातें
विज्ञापन
डोंगरा खुर्द। बिरधा स्थित सब स्टेशन के नाराहरट फीडर जुड़े दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति दो दिन से ठप है। शाम ढलते ही गांवों में घुप अंधेरा छा जाता है। बिजली के अभाव में लोगों को रात्रि में मोमबत्ती जलानी पड़ रही है। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की जा रही है।
विद्युत सब स्टेशन बिरधा जुड़े गांव नाराहट, डोंगरा खुर्द, दिगवार, बरेजा, पटना, गुरयाना, चांदोरा, गुढा खिरिया, अर्जुन खिरिया, बनयाना, गदोरा, धोलपुरा सहित दर्जनों गांव के लोगों को दो दिन से नहीं मिल रही हैं। कूलर, पंखे, फ्रिज, टीवी उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। बिरधा सब स्टेशन से आई हुई हाईटेंशन लाइन पूरी तरह से जर्जर है। खंभे के सहारे खड़ी है। बिरधा से गुरयाना की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है और इतनी लंबी लाइन में फाल्ट होने में मिनट भर नहीं लगता, लेकिन सुधरने में बहुत ज्यादा वक्त लग जाता है। यह बात विभाग को भी भली भांति पता है लेकिन इतनी लंबी लाइन के बीच जितने गांव और कस्बे आते हैं, वहां रहने वाले लोगों का बुरा बना हुआ है। विद्युत लाइन सब स्टेशन विरधा से जो लाइन जुड़ी है। वह काफी पुरानी पड़ गई है और जरा सी भी हवा आई और लाइन खराब हो जाती हैं या फिर विद्युत सब स्टेशन पर मशीनें जल जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की समस्या हमेशा बनी रहती है। अघोषित कटौती लो वोल्टेज से जैसी समस्या आये दिन बनी रहती है।
1912 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने पर 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।
आकाश सचान, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड ग्रामीण