फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Narahat Chandi mata and Jageswari Devi famous

महिला निराली है नाराहाट की चंडी माता और चंदेरी की जागेश्वरी देवी की

Sat, 17 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Narahat Chandi mata and Jageswari Devi famous
बिन्ध्याचल पर्वतों की श्रृंखला पर स्थित चंडी मंदिर माता मंदिर - फोटो : LALITPUR
ङोगराखुर्द/ललितपुर। विंध्याचल पर्वत की श्रंखला के मध्य चंडी माता जमीन से करीब सौ फीट ऊंचाई पर विराजी हैं। यह मंदिर कस्बा नाराहट से महज दो किलोमीटर दूर दौलतपुर गांव के पास है। इसका दूसरा रास्ता मध्य प्रदेश के अटा गांव से होकर भी जाता है। मंदिर के समीप बहता झरना लोगों को आकर्षित करता है। नवरात्र शुरू होते ही यहां भक्तों का तांता लग जाता है। पर, दुर्गम रास्ते के कारण लोगों को यहां तक पहुंचने में खासी परेशानी होती है। चंडी माता को चंदेरी की जागेश्वरी देवी का ही स्वरुप माना जाता है।
विज्ञापन

शक्ति की देवी चंडी का मंदिर प्राकृतिक घने जंगलों में है। मंदिर में चंडी मां का धड़ व पैर हैं। इसके बारे में ऐसी मान्यता है कि मां चंडी अपने मंदिर का छत तोड़कर मध्य प्रदेश के चंदेरी के पर्वत में पहुंच गई थी, जहां उन्हें जागेश्वरी माता के नाम से जाना जाता है। नाराहट में चंडी मंदिर में धड़ एवं पैरों की पूजा होती है जबकि जागेश्वरी चंदेरी में सिर की पूजा होती है। मंदिर की छत तोड़ने के साक्ष्य यहां मौजूद है। वर्तमान में स्थानीय लोगों ने मंदिर पर सीमेंट की छत का निर्माण करा दिया है। मंदिर के आसपास जंगलों में पत्थर की मूर्तियां बिखरी पड़ी हैं, जो कि बहुत ही प्राचीन है। नवरात्र के त्योहार के दौरान दर्जनों गांव के सैकड़ों श्रद्धालु चंडी माता मंदिर में आते हैं। मंदिर का रास्ता भले ही दुर्गम हो लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था मंदिर तक आने को मजबूर कर देती है। इस मंदिर परिसर में प्राकृतिक झरना भी बहता है। बरसात के 3 महीने सैलानियों के लिए यह पिकनिक स्पॉट बन जाता है। मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित आल्हा ऊदल की कचहरी के नाम से प्रसिद्ध पत्थर का किला भी मौजूद है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर आल्हा ऊदल प्राचीन समय में जनसुनवाई करते थे एवं लोगों की समस्याओं का निस्तारण करते थे। वर्तमान में यह किला पर्यटन विभाग की उपेक्षा के कारण खंडहर बन चुका है। किले के पास ही एक जलकुंड है, जहां वर्ष भर पानी बना रहता है। इस कुंड में जंगल के पशु पक्षी पानी पीने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

सड़क, बिजली पानी का नहीं है व्यवस्था
विंध्याचल पर्वत पर स्थित चंडी मंदिर तक पहुंचने के लिए कंकरीला, पथरीला मार्ग पगडंडी के रूप में बना हुआ है। रास्ता ठीक नहीं होने से पर्यटकों को यहां जाने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों के लिए यहां न तो पानी की व्यवस्था और न ही बिजली व पर्यटकों के लिए ठहरने का इंतजाम है। यह पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित भी है। यहां पर बरसात में बड़ी मुश्किल से सैलानी पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंङी माता मंदिर के पास पहाड़ी की गुफा में पिछले दस वर्षों से रह रहा हूं। बरसात के दिनों में यहां ज्यादा दिक्कत आती है। यहां आने वाले सैलानियों व श्रद्घालुओं को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।-रमलू बाबा चंडी माता मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed