फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nalo me nahi aaya pani

दो साल से नल से एक बूंद तक टपकी, पानी खरीदकर प्यास बुझाना मजबूरी

Wed, 27 Apr 2022 10:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
nalo me nahi aaya pani
फोटो- 01
विज्ञापन

दो साल से नल से एक बूंद तक टपकी, पानी खरीदकर प्यास बुझाना मजबूरी
सब हेड- वार्ड नंबर पांच झांसीपुरा के मोहल्ला घुसयाना में गहरा रही पेयजल समस्या
- पानी के लिए हर महीने लोगों को खर्च करने पड़ते हैं 400-500 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के बस स्टैैंड के पास स्थित वार्ड पांच झांसीपुरा में भी पेयजल समस्या गहरा रही है। घुसयाना के कुछ क्षेत्र में दो साल से नलों में पानी नहीं आया है। वार्ड में लगे हैंडपंप में से लगभग 30 प्रतिशत खराब पड़े हुए हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मरम्मत नहीं हो पा रही है। मोहल्लावासियों को चार से पांच सौ रुपये प्रतिमाह में पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हैं।

नगर पालिका परिषद के वार्डों में प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी पानी की समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही हाल नगर पालिका परिषद के वार्ड पांच झांसीपुरा में मोहल्ला घुसयाना का है। यहां पर सार्वजनिक शौचालय के पास पेयजल आपूर्ति दो वर्षों से ठप है। मोहल्लावासियों का कहना है कि शिकायत पर नई लाइन डाली गई, लेकिन कनेक्शन गलत होने से पानी नहीं आ पाया है। अब गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही यहां पर हैंडपंपों ने भी पानी छोड़ दिया है। तीन हैंडपंप में सभी खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं वार्ड में लगे कुल 25 हैंडपंपों में आठ खराब पड़े हुए हैं। इससे लोगों को पानी भरने की समस्या हो रही है। मोहल्लावासियों ने कहना है कि अब हैंडपंप खराब हो गए हैं, दूर से पानी लाने में परेशानी होती है। इससे पड़ोसियों के यहां लगे बोर से पानी भर रहे हैं, जहां पर प्रतिमाह तीन सौ रुपये से चार सौ रुपये देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----
फोटो- 02
कैप्सन- प्रकाश यादव
दो वर्ष से घर में लगे नलों से पानी की बूंद तक नहीं आई है। पाइप लाइन का कनेक्शन ठीक से कराया जाए।
- प्रकाश यादव
----
फोटो- 03
कैप्सन- भगोले कुशवाहा
पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए, लेकिन अब तक समस्या का हल नहीं हो सका है।
- भगोले कुशवाहा
----
फोटो- 04
कैप्सन- ज्योति
नलों में पानी आ नहीं रहा है। हैंडपंप भी खराब पडे़े हैं। ऐसे में दूसरों के घरों में लगे बोर से पानी भरना पड़ रहा है।
- ज्योति
----
फोटो- 05
कैप्सन- प्रीति कुशवाहा
नल और हैंडपंप से पानी की परेशानी के चलते अब अन्य लोगों के घरों से बोर से चार सौ रुपये प्रतिमाह देकर पानी भर रहे हैं।
- प्रीति कुशवाहा
----
फोटो- 06
कैप्सन- भरत
हैंडपंप मरम्मत के लिए शिकायत दर्ज कराई, उम्मीद थी कि हैंडपंप सही होंगे। एक सप्ताह बाद भी नहीं सुधर पाए हैं।
- भरत
----
फोटो- 07
कैप्सन- मनीष कुशवाहा
हैंडपंप मरम्मत में भी मनमानी हो रही है। मरम्मत के दौरान जरूरी सामान पर्याप्त मात्रा में डालेें जाएं।
- मनीष कुशवाहा
---
वार्ड में आठ हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इनकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। सामान की जरूरत है। सामान डल जाए तो लंबे समय तक चल सकेंगे।
- पूजा ग्वाला, सभासद, वार्ड पांच, झांसीपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed