फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nagar palika spend above one lack rupees on shapath grahan samaroh

नपा ने शपथ पर खर्च किए 1 लाख 84 हजार रुपये

Fri, 29 Dec 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
nagar palika spend above one lack rupees on shapath grahan samaroh
nagar palika, lalitpur news - फोटो : demo
एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए कदम उठा रहे हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष/ पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह पर एक लाख चौरासी हजार एक सौ रुपये खर्च कर दिए। इसका खुलासा बोर्ड बैठक के जारी एजेंडा से हुआ है। बैठक में इसे अनुमोदन के लिए रखा जाना है।
विज्ञापन


केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिजूलखर्ची को रोकने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। बीते माहों में कार्यालयों में कामकाज की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अतिथियों को बुके देने की जगह पुस्तक भेंट करने के लिए एक पत्र जारी हुआ था। वहीं, नगर पालिका परिषद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष/पार्षदों की शपथ में मंच की डेकारेशन से लेकर स्मृति चिह्न, बुकें आदि का इंतजाम 42 हजार रुपये खर्च किए हैं। वहीं, अतिथियों के जलपान का प्रबंध छियालीस हजार रुपये खर्च हुए। वहीं, पंडाल, कुर्सी पर अड़तालीस पांच सौ रुपये के खर्च का अनुमान है। इस तरह समारोह पर कुल एक लाख चौरासी हजार एक सौ रुपये के खर्च का आंकलन किया गया है। जिसे निर्वाचित अध्यक्ष रजनी साहू ने अनुमति प्रदान कर दी है। अब इसे बोर्ड में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन


2 लाख 95 हजार रुपये खर्च होंगे अलाव पर
शहर के 16 स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। इसमें चार सौ पचास क्विंटल जलाऊ लकड़ी जलाई जाएगी। इसके लिए दो लाख पंचावनवें हजार रुपये की राशि की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाल पेंटिंग व होर्डिग्स पर खर्च होंगे पांच लाख
जनवरी माह में स्वच्द सर्वेक्षण प्रस्तावित है जिसे ध्यान में रखकर होर्डिग्स, फ्लैक्स, बैनर, इंडीकेटर आदि स्थापित किए जाने हैं। जिसके लिए पांच लाख रुपये का इंतजाम किया जा रहा है।


बैठक में होगी चर्चा
पहली बोर्ड बैठक हो रही है। जिसमें विभिन्न प्रस्ताव रखे जाएंगे। जहां तक शपथ ग्रहण समारोह में जलपान पर खर्च होने की बात है तो उसके बिल बाउचर भी मांगे जाएंगे।
रजनी साहू, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed