फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nadanwara principal got prasasti letter from Good work

बेहतर कार्य पर नदनवारा की प्रधानाध्यापिका को मिला प्रशस्ति पत्र

Fri, 10 Jan 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nadanwara principal got prasasti letter from Good work
नदनवारा की शिक्षिका को बेहतर कार्य करने पर प्रमाण पत्र देते बीएसए व डायट प्राचार्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड जखौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदनवारा की प्रधानाध्यापक को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति प्रदान प्रदान किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनके कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने ब्लाक जखौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदनवारा का निरीक्षण किया। विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका महजवीं आरा सहित स्टाफ व अनुदेशक उपस्थित रहे। विद्यालय का भौतिक परिवेश अत्यधिक सुंदर पाया गया। निरीक्षण के समय मध्याह्न भोजन वितरण किया जा रहा था, जो मेन्यु के अनुसार रोटी- सब्जी बनाई गई थी, वह गुणवत्तापरक पाई गई। इसके अलावा किचेन गार्डेन के साथ स्वच्छता भी रही। प्रधानाध्यापिका महजवीं आरा द्वारा कायाकल्प के साथ दीक्षा ऐप पर कार्य किया जा रहा है। विद्यालय में बच्चों को नि:शुल्क गणवेश, बैग, जूता मौजा, पुस्तकें, स्वेटर का वितरण कर दिया गया है। बच्चों का शैक्षिक स्तर भी संतोषजनक पाया गया। स्कूल में सहायक अध्यापिका मनीषा बानो, मनीष जैन, सीमा, शिल्पी, मनीष खरे, अनुदेशक जसलीन बानो, सविता, फरीदा खातून उपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद ग्राम नदनवारा की प्रधानाध्यापिका महजवीं आरा को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर डायट प्राचार्य महाराज स्वामी, बीएसए मनोज कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed