फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   nabaling se chedchad me mukadma

नाबालिग से छेड़छाड़ पर पॉक्सो एक्ट में तीन पर मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Jan 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
nabaling se chedchad me mukadma
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत झांसी हाईवे पर एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते तीन-चार महीनों से मोहल्ला तलैयापुरा निवासी आकाश कुशवाहा उसकी बेटी को घर के मोबाइल नंबर पर फोन करके परेशान करता है। बीती एक जनवरी को आकाश ने फोन किया और बेटी से कहा कि वह हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। वहां आ जाओ। उसकी बेटी वहां चली गई। वहां पहले से मौजूद उसके साथी तलैयापुरा निवासी ऊदल एवं नई बस्ती निवासी आशीष ज्ञानचंद मिले। उसकी पुत्री ने बताया कि आकाश ने उसके साथ अश्लील हरकत की, उसके साथी हंसते रहे। वहां से उसकी पुत्री वापस आई तो उसने सारी बात बताई। महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed