{"_id":"63c840267677e13123517aa5","slug":"na-lalitpur-news-c-11-1-26655-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फांसी के फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फांसी के फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
Thu, 19 Jan 2023 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
सौजना/ललितपुर। किशोरी का शव अटारी पर म्यारी से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है।
थाना सौजना अंतर्गत ग्राम कोरवास निवासी मालती (16) पुत्री ग्यासीराम अहिरवार का शव बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे घर के अंदर अटारी पर म्यांरी से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना के बारे में मृतका के भाई प्रकाश ने बताया कि बुधवार को घर के सभी लोग खेत पर गए थे। जबकि मालती घर पर अकेली थी। दोपहर करीब तीन बजे जब मां घर आई और मालती को आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं मिला। अटारी पर पहुंची तो यहां मालती को फांसी के फंदे पर लटका देखा। चीख पुुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने पर सौजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका कक्षा 9वीं की छात्रा थी और तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
ग्राम कोरवास में फांसी के फंदे पर किशोरी के शव लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
रामकृपाल, प्रभारी थानाध्यक्ष, सौजना