फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NA

Lalitpur News: मौसम की पड़ रही मार, फसलों पर जम रही बर्फ, चिंता में किसान

Thu, 19 Jan 2023 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
NA
ललितपुर/धौर्रा/महरौनी। मौसम का कहर रबी की फसलों पर पड़ने लगा है। दिन में तेज धूप और रात में कड़ाके की ठंड और पाला गिरने से मटर, चना, मसूर, त्योरा, सरसों और सब्जी की फसल पर बर्फ जम रही है। इससे फसलों का उत्पादन प्रभावित होने को लेकर किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद रबी की फसल से उम्मीद थी, लेकिन अब उस पर पानी फिरता नजर आ रहा है। धौर्रा क्षेत्र के आसपास के सभी गांव में पाला पड़ने से किसान बेहाल हैं। गांव भारौन ,धौर्रा, पिपरई, कपासी, मादोन, मताखेड़ा, बिजोरी, भड़या बारा, धोजरी, कपासी, बह्मोरी, जहाजपुर, अमुखेड़ा, हरदारी के किसान फसल की बर्बादी देखकर परेशान हैं। किसानों का कहना है कि पाले से फसल पूरी तरह खराब हो गई है। वहीं मड़ावरा क्षेत्र में शीतलहर से खेतों में खड़ी मटर की फसल पर बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि तहसील क्षेत्र के ग्राम रनगांव हंसरी, हंसरा, गंगचारी, श्यामपुरा, सीरोन, मड़ावरा समेत कई गांवों में पाले ने मटर की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


कहीं फूल झड़ गए, कहीं आना बंद हो गए
महरौनी। अचानक पाला पड़ने से मटर,मसूर ,चना की फसलों में फूल आ रहा था। किसानों ने बताया कि बर्फ जम जाने फूलों की कोशिकाएं प्रभावित हो गई हैं। फसलों में आ रहे फूल कहीं झड़ गए तो कहीं पर आना बंद हो गए हैं। किसानों का कहना है कि अधिक ठंड पड़ने से फसलों में तुषार लग गया। जिससे काफी नुकसान हो गया है। मौजा जखौरा, अगौरा, पाली,बम्हौरी, कुआं घोषी, निवारी, पड़वां, बैजनाथ, किसरदा, गुंदरापुर के किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
2.63 लाख किसान हैं जिले में
275927 हेक्टेयर क्षेत्र में होती है फसल
1.60 लाख हेक्टेयर में होती है गेहूं और जौ की खेती
1.09 लाख हेक्टेयर में होती है चना, मटर और मसूर की खेती
6102 हेक्टेयर में होती है तिलहन और सरसों की फसल

अधिक ठंड पड़ने से दलहनी फसलों में तुषार लग गया है। जिससे किसानों को बहुत नुकसान हो गया है। सरकार को बीमा दिलाना चाहिए। - कल्यान सिंह, जखौरा।

कुछ दिन से लगातार सर्दी के कारण क्षेत्र में मटर,चना आदि फसलों में तुषार लगने से काफी नुकसान हो गया है। अधिकारी नुकसान का आकलन कराए और बीमा दिलाएं। - प्रागीलाल कुशवाहा, ब्लॉक बार
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में कुछ दिनों से रात में लगातार पाला गिर रहा है। सुबह फसलों पर बर्फ जम जाती है। जिसका असर उत्पादन पर पड़ जाएगा। -ओमप्रकाश यादव, भारोन

खरीफ की फसल तो पहले बर्बाद हो चुकी है। अब पाले से रबी की फसल भी बर्बादी के कगार पर है। अधिकारी इस ओर ध्यान देकर खेतों में फसल का सर्वे कराकर उन्हें बीमा दिलवाए। -देवी सहरिया, प्रधान भारोन


अतिवृष्टि से खरीफ की फसल नष्ट हो गई थी और अब तुषार से फसल खराब हो गई है। प्रशासन को सर्वे करा कर मुआवजा व फसल बीमा योजना का लाभ दिलाना चाहिए। - हाकिम सिंह, प्रधान किसरदा।
0000

साहूकार से पैसा उठाकर खाद-बीज का इंतजाम कर चार एकड़ खेत में मटर की फसल बोई थी। खड़ी फसल में तुषार लगने से फसल से कुछ मिलने की आशा नहीं है।-अमर सिंह, हंसरा, मड़ावरा


सर्दी से फसलों में पाला पड़ने का खतरा है। ऐसे में किसान फसलों की लगातार निगरानी करें। पाले से फसलों को बचाव के लिए हल्की सिंचाई कर उत्तर पश्चिमी दिशा में हवा के विपरीत धुआं करें। इससे नमी होने के साथ ही तुषार लगने की संभावना कम होगी।
- राजीव कुुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed