फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   NA

Lalitpur News: हेल्थ एटीएम में कागज नहीं, अटक रही जांच रिपोर्ट

Thu, 19 Jan 2023 12:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 19 Jan 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
NA
ललितपुर। जिला अस्पताल में लोगाें को जांच की सुविधा देने के लिए लगाया गया हेल्थ एटीएम शोपीस बनकर रह गया है। एटीएम में पेज न होने से जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पैथोलॉजी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ता था। पंजीयन से लेकर ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श और पैथोलॉजी में जांच के लिए कतार में लगकर परेशान होना पड़ता था। जांच के लिए सैंपल दे दिया तो रिपोर्ट के लिए दोपहर डेढ़ बजे तक इंतजार करना पड़ता था। इससे मरीजों को दिक्कत होती थी और रिपोर्ट मिलने के बाद तमाम मरीज अगले दिन डॉक्टर को दिखाने आते थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दिसंबर में आयुष भवन में लगभग चार लाख रुपये से हेल्थ एटीएम स्थापित कराया। इससे लगभग 50 तरह की जांच होने की सुविधा है। साथ ही 10 मिनट में रिपोर्ट मिल जाती है।
विज्ञापन

लेकिन, एक माह के बाद भी हेल्थ एटीएम मरीजों का सहारा नहीं बन पा रहे हैं। एटीएम में कागज नहीं होने से जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में हेल्थ एटीएम शोपीस साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम में यह भी दिक्कतें
हेल्थ एटीएम में नेटवर्क की आवश्यकता है। इसके अलावा कॉलेस्ट्रोल, हीमोग्लोबिन, शुगर समेत कई जांचों की किट उपलब्ध नहीं कराई गईं है। यहां जांच के बाद मरीजों के बैठने के लिए टेबल और कुर्सी तक नहीं है।

यह मिलेंगीं जांच की सुविधाएं
एटीएम में शरीर की स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, शरीर का तापमान, हीमोग्लोबिन, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फेट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, ईसीजी, ग्लूकोज, लिपिड प्रोफाइल, डेंगू, चिकनगुनिया, टीएलसी, डीएलसी समेत 50 से अधिक जांचें हो सकेंगीं।
बिना रिपोर्ट हो रहीं यह जांचें
- ऊंचाई
- वजन
- तापमान
- ऑक्सीजन लेवल
- ब्लड प्रेशर
जिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम स्थापित हो गया है। इसके उपकरणों की डिमांड लगा दी गई है, जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएंगी।
- डॉ. जेएस बक्शी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed