फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   murga karobaar band karne ka agreh karege napa karmi

मुर्गा कारोबार बंद करने का आग्रह करेंगे नपा कर्मी

Sat, 09 Jan 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
murga karobaar band karne ka agreh karege napa karmi
ललितपुर। बर्ड फ्लू के अलर्ट के मद्देनजर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अब मुर्गा कारोबार को बंद रखने का दुकानदारों से आग्रह करेंगे। इससे पहले सड़क किनारे लगी मुर्गा, मुर्गियों की दुकानें हटाने का निर्णय लिया था लेकिन शुक्रवार को अधिकारियों के स्वर बदले नजर आए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भोपाल में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है, इससे यूपी के समीपवर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इसमें अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में डॉ. संदीप कौशल को बर्ड फ्लू अलर्ट के लिए नोडल बनाया गया है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने शहर में सड़क किनारे लगी मुर्गा, मुर्गी की अवैध दुकानों को हटाने का निर्णय लिया था लेकिन शनिवार को रणनीति में बदलाव किया गया। अब नगर पालिका के कर्मचारी दुकानदारों के पास पहुंचकर मुर्गा, मुर्गी की बिक्री का कारोबार बंद करने का आग्रह करेंगे, ताकि बर्ड फ्लू पैर नहीं पसार सके। इस समय शहर की कसाई मंडी में करीब 20 स्थानों, गोविंद नगर, कैलगुवां तिराहे के पास करीब 20 स्थानों, रेलवे स्टेशन के पास करीब 10 स्थानों एवं मोहल्ला नेहरू नगर में भी इतने ही स्थानों पर मुर्गा, मुर्गी की बिक्री की जाती है। वहीं, जिले में मध्य प्रदेश के रास्तों से होकर मुर्गा, मुर्गी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

अवैध मीट दुकानों से पल्ला झाड़ा
शहर में सड़क किनारे धड़ल्ले से संचालित हो रही मीट की दुकानों के मामले में खाद्य विभाग अपना पल्ला झाड़ता दिखाई दे रहा है। खाद्य विभाग के अफसर इसे नगर पालिका का बताकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं, जिससे अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं, नगर पालिका भी मीट बाजार को पृथक से अभी तक जमीन मुहैया नहीं करा पाई है। मौजूदा समय में बर्ड फ्लू को लेकर नगरवासी चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्ड फ्लू को ध्यान में रखकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पशु चिकित्साधिकारी से भी संपर्क स्थापित कर हालातों पर चर्चा की जाएगी।
निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
जिले में बर्ड फ्लू के फैलने के कोई संकेत अब तक नहीं मिले हैं। यदि कोई पक्षी मरने की सूचना मिलती है तो उसकी जांच कराकर मरने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
आरएस यादव, एसडीओ वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed