फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   murder accused post video, says he is innocent

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके बताया खुद को बेकसूर

Mon, 09 Aug 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
murder accused post video, says he is innocent
social media.jpg - फोटो : social media.jpg
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम गुुलेंदा में नहर किनारे खून से लथपथ मिले वन कर्मी के हत्यारोपी भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने को बेकसूर बताते हुए वीडियो वायरल किया है। दतिया के पीतांबरा मंदिर में खुद के बनाए वीडियो में उसने पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम गुलेंदा निवासी वन कर्मी विनोद यादव का शव पांच जुलाई को सुबह नहर किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला था। परिजनों की मांग पर थाना पुलिस ने मृृतक के भाई बलवीर की तहरीर पर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतक के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर शहर के घंटाघर स्थित मैदान पर धरना प्रदर्शन कर पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। उधर, आरोपी भूपेंद्र सिंह ने खुद का पक्ष रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उसने अपनी फेसबुक आईडी पर शुक्रवार को पहले बताया था कि वह अगले दिन पीतांबरा मंदिर जाकर फेसबुक पर वीडियो बनाकर अपने बेकसूर होने की बात रखेगा। इसके बाद वह शनिवार को पीतांबरा मंदिर पहुंचा और वहां से उसने एक वीडियो बनाकर खुद को बेकसूर बताया। उसने वीडियो में कहा कि वह निर्दोष है, साजिश के तहत उसे झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना के वक्त वह जखौरा में था। वह उसके घर जा रहा था, इसी दौरान किसी ने बताया कि उसका नाम लिया जा रहा है। उस परिवार से उसके गहरे संबंध हैं वह उनके घर तक नहीं पहुंच सका, जिसका उसे अफसोस है। आगे उसने कहा कि उसके भी दो बच्चे हैं, वह किसी ऐसे जघन्य अपराध के बाद सुख से नहीं रह सकता। किसी निर्दोष को कोई फंसाता है तो उसका पाप भी भुगतना पड़ता है। आरोपी ने समाज से उसका साथ देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed