फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Murder accused friend arrested for killing yougman in Lalitpur

कातिल का कबूलनामा: शराब के नशे में दोस्त को उतारा मौत के घाट, पत्थर से सिर पर किए वार और... जमीन पर ढेर हो गया साथी

Sat, 23 Apr 2022 09:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर/तालबेहट
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर/तालबेहट Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Apr 2022 09:35 PM IST
सार

ललितपुर के ढिमरौला में रहने वाले देवेंद्र रैकवार का शव गुरुवार सुबह शहजाद नदी के किनारे एक खेत में पड़ा मिला था। युवक अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। घरवालों ने दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या करने की बात कबूल की है।

विज्ञापन
Murder accused friend arrested for killing yougman in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर में थाना जखौरा के गांव बांसी में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि शराब के नशे में कहासुनी होने के बाद उसने दोस्त देंवेंद्र के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

नदी के किनारे पड़ा मिला था शव
गांव बांसी के मोहल्ला ढिमरौला निवासी प्रभु रैकवार का बेटा देवेंद्र रैकवार (20) बुधवार शाम को मोहल्ला में रहने वाले अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। देर रात तक वापस ने लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह शहजाद नदी के किनारे एक खेत में देवेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा मिला। देवेंद्र का सिर कुचला और पूरे चेहरे पर खून जमा था। मृतक के भाई नरेश रैकवार की तहरीर पर पुलिस ने देवेंद्र के दोस्त जगदीश के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों साए की तरह रहते थे साथ
अपर पुलिस अधीक्षक गिरिजेश कुमार व क्षेत्रधिकारी तालबेहट कमलेश नारायण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा धर्मेंद्र सिंह की टीम ने हत्यारोपी दोस्त जगदीश अहिरवार पुत्र कैलाश अहिरवार निवासी मोहल्ला बरियापुरा गांव बांसी को शनिवार को रेलवे क्रासिंग रायपुर के पास से सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार कर लिया।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में जगदीश ने बताया कि देवेंद्र और वह दोस्त थे। दोनों साथ-साथ काम करते थे। 20 अप्रैल की शाम को दोनों ने शराब पी और शौच के लिए शहजाद नदी की तरफ गए थे। वहां पर देवेंद्र से कहासुनी हो गई। इसी पर उसने देवेंद्र के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह, निरीक्षक दिग्विजय सिंह, अभिनेश सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed