फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   murder accuse preassure for compromise

हत्या के आरोपियों पर राजीनामा का दबाब बनाने का आरोप

Sat, 12 Dec 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
murder accuse preassure for compromise
jail.jpg - फोटो : jail.jpg
ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम लड़वारी में छह माह पूर्व एक युवक का शव पेड़ पर लटकता मिलने के मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना बार पुलिस ने चार आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। मृतक के पिता ने एसपी को एक ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि हत्या के आरोपी राजीनामा का दबाव बनाकर उसे धमका रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम लड़वारी के मजरा नीमखेरा निवासी हुकुम ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र देकर बताया कि छह माह पूर्व 30 जून को गांव के चार व्यक्ति आए थे, जो उसके पुत्र सालिकराम को अपने साथ ले गए थे। रात में नौ बजे जब उसने तलाश किया तो उसके पुत्र का शव खेत पर नीम के पेड़ पर लटकता मिला था। सूचना के बाद बार पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया था। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, जिस पर उसने न्यायालय के यहां प्रार्थना पत्र दिया, तो न्यायालय के आदेश पर बार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, षड़यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जब आरोपियों को इसके बारे में पता चला तो आरोपी उसी समय से उसे मुकदमे में राजीनामा करने के लिए धमका रहे हैं। राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से उसकी जान माल की सुरक्षा किए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed