{"_id":"457c36e443676122c13cb0c635c34e0b","slug":"muder-coupe-left-incomplete-toilet-not-provided-full-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कूप की मुड़ेर छोड़ी अधूरी, शौचालय नहीं कराए पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूप की मुड़ेर छोड़ी अधूरी, शौचालय नहीं कराए पूर्ण
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम वर्मा विहार के सचिव एवं महोली के रोजगार सेवक को कार्यों में लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी ने वर्मा विहार के सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी तो महोली के रोजगार सेवक को बर्खास्त करने के निर्देश दिए।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें विभागीय कर्मियों की लापरवाही उजागर हो रही है। गत दिनों जिला पंचायत राज अधिकारी टीआर मौर्य ने ब्लाक तालबेहट के ग्राम वर्मा विहार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चार लाभार्थियों के व्यक्तिगत शौचालय अधूरे मिले थे। डीएम जुहेर बिन सगीर ने डीपीआरओ की आख्या पर सचिव का वेतन रोकते हुए उसे प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। इसी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर नामांकित 65 के सापेक्ष 25 बच्चे उपस्थित मिले। जिस पर बाल विकास परियोजना अधिकरी से स्पष्टीकरण तलब करने के लिए निर्देशित किया।
खंड विकास अधिकारी बिरधा ज्योतिरानी कौशिक ने ग्राम महोली का निरीक्षण किया था। इस दौरान मनरेगा के अंतर्गत बनाए गए पांच कूप की मुड़ेर नहीं मिली। वहीं, मिट्ठू सहरिया के खेत पर चैकडेम अधूरा मिला। डीएम ने बीडीओ की आख्या पर रोजगार सेवक को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।