{"_id":"613d05b98ebc3e7f42302b78","slug":"mud-filled-road-dirty-mandi-road-lalitpur-news-jhs204079114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गली मोहल्ला तो दूर मुख्य सड़क भी जलभराव व कीचढ़ की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गली मोहल्ला तो दूर मुख्य सड़क भी जलभराव व कीचढ़ की चपेट में
विज्ञापन
मंडी स्थित रोड किनारे पर हुआ गहरा गडढा व भरा पानी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार के निर्देश के बाद भी शहर में सफाई व्यवस्था नहीं सुधर सकी है। आलम यह है कि गली तो दूर मुख्य मार्ग पर जलभराव व गंदगी फैली हुई है। शनिवार को गल्ला मंडी से लेकर इलाइट चौराहे तक सड़क के दोनों ओर गंदगी के ढेर लगे थे। यह स्थिति तब है जब इस इलाके में एक स्क्रब टाइफस का मरीज बीते दिनों मिल चुका है।
वर्तमान में बारिश से जगह-जगह हुए जलभराव व कीचड़ से मच्छर पनप रहे हैं। मच्छर जनित बीमारियां फैल रहीं है। प्रशासन द्वारा जलभराव के क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव व जल भराव रोकने के निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार विभागीय दस्तावेजों में ही कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं। धरातल पर कोई कार्य नजर नहीं आ रहा है। गल्ला मंडी से लेकर इलाइट चौराहे तक सड़क के दोनों ओर जगह-जगह जलभराव व कीचड़ फैला हुआ है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
गल्ला मंडी से गोविंद सागर बांध की नहर तक सड़क के फुटपाथ की हालत काफी खराब हो गई है। - अमित राजन
सड़क किनारे वाहनों को उतारना खतरे से खाली नहीं है। कई बार वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। - राजा प्रजापति

रोड के किनारे मचा कीचड़- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन