{"_id":"6140fe878ebc3ec5ed0ae053","slug":"mother-prepare-death-bed-muder-blaim-son-lalitpur-news-jhs204326270","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप, मृत्यु शैय्या बनाकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप, मृत्यु शैय्या बनाकर दिया धरना
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
घंटाघर पर मृत्यु शैय्या बनाकर धरना देती महिला व उसका बेटा।
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बार निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर उसके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए घंटाघर पर मृत्यु शैय्या बनाकर प्रदर्शन किया। महिला ने डीएम व एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना बार अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी भूरी पत्नी चंदन सिंह ने परिवार के सहित घंटाघर पर मृत्यु शैय्या बनाकर धरना दिया। उसने आरोप लगाया कि बीते सात मई 2021 को को जब वह अपने पति से मिलने जिला कारागार गई थी। तब उसे दो बच्चे वीकेंद्र (9) और विशेष (11) घर पर छोड़ गई थी। उसी दिन दोपहर बारह बजे गांव के ही तीन आरोपी उसके घर गए और खप्पर फोड़ने लगे। जब बच्चों ने विरोध किया तो उन्होंने मिलकर उसके पुत्र वीकेंद्र को पकड़कर उसका गला दबा दिया और उसका भाई विशेष चिल्लाता रहा। इससे वीकेंद्र की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने उसके शव को तौलिया से बांधकर पेड़ पर लटका दिया था, ताकि घटना आत्महत्या लगे। उसने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़िता ने घंटाघर पर धरना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।