फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mother Karma Bai's birth anniversary celebrated with pomp in the district

जिले में धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा बाई की जयंती

Tue, 29 Mar 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mother Karma Bai's birth anniversary celebrated with pomp in the district
ललितपुर। जिले में भक्त शिरोमणी मां कर्मा बाई की 1006वीं जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गाजे बाजे, ढोल नगाड़ों के बीच शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शहर में निकली शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा के अलावा लि ल्ली घोड़ी कान नृत्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। लोगों ने जगह जगह पर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के गोपेश्वर मंदिर सागर रोड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा सावरकर चौक, घंटाघर, श्री तुवन मंदिर चौराहा होते हुए, वर्णी कॉलेज, पुरानी कृष्णा टाकिज, पुराने सूचना केंद्र होते हुए, नई बस्ती स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर समापन हुई। शोभायात्रा में हाथी,घोड़ों पर धर्मालंबी सवार रहे। साथ में मां कर्मा बाई, श्री राधाकृष्ण, श्रीरामचंद्र, श्री हनुमान जी, भगवान शिव सहित अनेकों देवताओं की झांकियां सजाई गई, जो देखते ही बनती हैं। युवा हाथों में ध्वज पताका लेकर आगे आगे चल रहे थे। इससे हटकर भगवानों के स्वरूप बग्गियों में सवार रहे। तो विभिन्न समाजसेवी संगठनों व स्वजातीय बंधुओं ने शोभायात्रा में आते श्रद्धालुओं को जलपान कराया। शोभायात्रा श्री राधाकृष्ण मंदिर में पहुंचते ही हवन पूजन आरंभ हुआ। जिसमें साहू समाज के वरिष्ठजनों, समिति पदाधिकारियों ने स्वजातीय बंधुओं के साथ हवन में पूर्ण आहूतियां दी। इस मौके पर मां कर्मा बाई, राधाकृष्ण सहित मंदिर में स्थापित देवी देवताओं का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। मंदिर में अपने ईष्ट देवी देवताओं के दर्शनों की होड़ लगी रही। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद भगवान को प्रसाद अर्पित कर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर साहू समाज समिति के अध्यक्ष संतोष साहू, उपाध्यक्ष अमान साहू, महामंत्री सुनील कुमार साहू, रमेश साहू, मंत्री बृजेश साहू , आडीटर संतोष साहू %टोड़ा%, पुष्पेंद्र साहू, हरिशंकर साहू, भोगीराम साहू, शिवम साहू, सीताराम साहू, बृजेश साहू, मनीष साहू दिनेश साहू परमानंद साहू, वृंदावन साहू, राजेश साहू, आकाश साहू, शिवम साहू, सुदीप साहू, अवनीश साहू, अंकित साहू, धर्मेंद्र साहू, रविंद्र साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांधीनगर में शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत
श्री गोपेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा जब गांधीनगर पहुंची, तो डॉ. विजय सिंह चौहान के सामने रोड पर राममूर्ति तिवारी, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, उमाकांत सोनी, शैलेंद्र गिरि, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव, विवेक भारद्वाज, रामकिशोर सविता सहित विभिन्न लोगों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। उन्हें दही की लस्सी पिलाई। साथ ही साथ अध्यक्ष संतोष कुमार साहू सहित विभिन्न पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर। पतंजलि युवा भारत,पतंजलि योगसमिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग, किसान पंचायत और सैडो ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में कंपनी बाग में मां कर्मा देवी की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि मां कर्मा बाई के पिता राम सहाय पूजा-पाठ बहुत अधिक करते थे और भगवान को नियमित भोग लगा कर ही भोजन ग्रहण करते थे। तीर्थ यात्रा पर से पहले उन्होंने पुत्री मां कर्मा से कहा कि तुम मेरे भगवान को भोग लगा दिया करो पुत्री ने कहा ठीक है कर्मा बाई ने सुबह उठकर भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया लेकिन भगवान ने भोजन नहीं किया तो मां ने कहा कि मैं भी भोजन नहीं करूंगी। भगवान के कहने पर मां ने चुनरी का पर्दा किया तब भगवान ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर लिया। बताया कि जगन्नाथ पुरी में आज भी मां कर्मा देवी के नाम का खिचड़ी का भोग भगवान जगन्नाथ का लगाया जाता है। इस मौके पर श्याम लाल साहू, अनुराग चतुर्वेदी,परशुराम साहू,मुकेश कुमार साहू, राजेश मुकेश कुमार साहू,अजीत,अशोक सेन,उमेश वैद्य ,हरिसोनी, सोनू, मोनू कुशवाहा ,रूपेश राठौर, हरचरण साहू ,मनोज साहू, प्रमोद साहू ,गोपाल दास साहू ,फूलचंद राजक,अक्षय, सीएल गुप्ता, हिमांश ,श्रेयांश ,चुन्नू, मुन्नू ,नीलम जैन ,वंदना जैन आदि मौजूद रहे।
मां कर्मा बाई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
पाली। नगर में साहू समाज की ओर से मां कर्मा बाई जयंती समारोह पर सुंदर कांड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बग्गी पर सवार मां कर्मा बाई की प्रतिमा को फूलों से सजाकर भव्य शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। जयंती का समापन साहू समाज धर्मशाला पर किया गया। महिलाओं ने मां कर्मा बाई के गीत गाए। इस मौके पर साहू समाज अध्यक्ष भैया लाल साहू, राम गोपाल साहू, सुदामा साहू, मुन्ना साहू,मोहन साहू, हरिराम साहू, बाल किशन साहू, महेश साहू, पप्पू साहू ,लखन साहू, भागीरथ साहू, मदन साहू, रामसेवक साहू, पुष्पेंद्र साहू,भूपेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, आदर्श साहू, राकेश साहू, दुष्यंत साहू, रतिराम साहू आदि मौजूद रहे। संवाद
तालबेहट। साहू समाज श्रीराम जानकी मंदिर पर पूजन, हवन के कार्यक्रम धार्मिक रीति रिबाज से हुए। दोपहर में मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकली। जिसमें सबसे आगे युवा ध्वज पताका लहराते हुए जय घोष करते चल रहे थे। इसके पीछे हाथ ठेलों पर भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान, राम दरवार और मां कर्माबाई चित्र हाथ ठेलों पर रखे थे। वही रथ पर सवार स्वरूप शोभा यात्रा में चार चॉद लगा रहे थे। भगवा और सफेद वस्त्र धारण किए युवाओं के जयघोष और नृत्य आकर्षण का केंद्र था। महिलाए मंगलगीत गाती चल रही थी। शोभायात्रा पेट्रोल पंप तिराहे, रामलीला मैदान, बस स्टैंड, नए बस स्टेंड होते हुए बड़ा बाजार सरफयाना होते हुए मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भगवान दास साहू, रामदास साहू, जितेंद्र, मधुर, रामनिवास, रेशु साहू, राजकुमार साहू, रामकुमार आदि का सक्रिय सहयोग रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
मड़ावरा। भगवान श्रीकृष्ण की उपासक और साहू समाज की आराध्य माता कर्माबाई की जयंती कस्बे में धूमधाम से मनाई गई। गिरार तिराहे पर स्थित बरिया वाले बाबा प्रांगण से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया जिसमें घोड़ों पर युवा और बग्घियों पर साहू समाज के प्रतिष्ठित ग्रामीण बैठे थे। एक विशेष बग्घी में मां कर्मा बाई स्वरूप की सुंदर छवि के पीछे महिला-पुरूष भजन गाते-गुनगुनाते चल रहे थे। शोभायात्रा डांकबंगला, बेरियर चौराहा होते हुए पुराना बाजार होकर स्थानीय गौंडवानी तालाब पर स्थित मां कर्मादेवी मंदिर पर पहुंची जहाँ पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा वापस पुराना बाजार होकर डांकबंगला मोहल्ले से होते हुई वापस गिरार तिराहे पर पहुंची जहां खीर-पूड़ी समेत मिष्ठान-प्रसाद वितरण किया गया। इससे पहले बरिया वाले बाबा प्राँगण में एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने, बच्चों की शिक्षा आदि विषयों पर चर्चा की गई।

कस्बा बार में धूमधाम से मनाई गई मां कर्माबाई जयंती
पुलवारा। कस्बा बार स्थित बाग हनुमान महाराज मंदिर पर मां कर्माबाई जयंती का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अपनी आराध्य मां कर्माबाई की जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में अनेक प्रकार की रंगोलियां बनाकर मंदिर प्रांगण को सज्जित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हवन,पूजन के साथ ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके शोभायात्रा निकाली गई और खिचड़ी भोज किया गया। इसके उपरांत समिति द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर साहू समाज के ब्लॉक अध्यक्ष जानकी प्रसाद साहू,पन्नालाल साहू,सरनम लाल साहू,रतन लाल साहू,जगदीश साहू,राजेश साहू,घनश्याम साहू,मुकेश साहू,पंकज साहू,अंकित साहू,रामकुमार साहू,आशीष साहू,जगदीश साहू,छोटे लाल,देशपत साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed