फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   mother got her child

मां को मिली दुधमुंही बच्ची

Sun, 20 Sep 2015 12:56 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 20 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
mother got her child
ललितपुर। महिला थाने में शनिवार को आयोजित परिवार परामर्श शिविर में छह महीने की दुधमुंही बच्ची मां को एक माह बाद वापस मिल गई। बच्ची पाकर मां की आंखों में आंसू भर आए। वहीं, केंद्र की सदस्यों ने सुलह- समझौता के आधार पर 13 मामले निपटाए। 
विज्ञापन




टूटते परिवारों को जोड़ने के लिए प्रत्येक शनिवार को महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है। शनिवार को महिला थाना प्रभारी रचना राजपूत व केंद्र की सदस्य सुधा कुशवाहा की अगुवाई में परामर्श केंद्र आयोजित हुआ। इसमें चंद्रशेखर (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम नरछा थाना एट, जालौन ने बताया कि उनकी बहन की शादी ग्राम चमरसेना थाना कोंच, जालौन निवासी एक व्यक्ति के साथ दो वर्ष पूर्व हुई।
विज्ञापन




पति बहन को लंबे समय से परेशान करता चला आ रहा है। 19 अगस्त को झगड़े के बाद पति ने उसकी बहन किरन को घर से निकाल दिया और छह माह की दुधमुंही बच्ची छीन ली। उसने आकर भी समझाया, लेकिन कोई बात नहीं बनी। महिला थाने में दोनों परिवारों को समझाया गया और सुलह समझौता कराया गया। इसके बाद छह माह की दुधमुंही बच्ची मां को  एक माह बाद मिल गई। बच्ची को पाकर किरन की आंखों में आंसू आ गए। शहजाद खां (काल्पनिक नाम) हाल निवास बस स्टैंड पाली ने अपनी पत्नी पर परेशान करने व जेवरात व नकदी के साथ गायब होने की बात कही। संतोषी (काल्पनिक नाम) निवासी नयागांव ने जेठानी पर परेशान करने का आरोप लगाया। नेहा (काल्पनिक नाम) निवासी रेलवे स्टेशन रोड तालबेहट ने पति व ससुराली जन पर एक एकड़ जमीन नाम कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन





जाहिद अली (काल्पनिक नाम) निवासी धौर्रा ने अपने ससुर पर पत्नी को नहीं भेजने का आरोप लगाया। भागवती (काल्पनिक नाम) निवासी कर्माबाई नगर रावतयाना ने पड़ोसियों पर परेशान करने की शिकायत की। बेटीबाई (काल्पनिक नाम) निवासी बुढ़वार ने सास व ससुर पर 50 हजार रुपए की मांग का आरोप लगाया।




 वनदेवी (काल्पनिक नाम) निवासी करीम नगर ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। पुष्पा (काल्पनिक नाम) निवासी आजादपुरा ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर परेशान करने की बात कही। अंजली (काल्पनिक नाम) निवासी तालाबपुरा ने ससुरालीजनों पर परेशान करने का आरोप लगाया। सरजूबाई (काल्पनिक नाम) निवासी नेहरूनगर ने बहू पर मनमानी करने का आरोप लगाया। दीपिका (काल्पनिक नाम) बड़ा मंदिर चौबयाना ने पति पर परेशान करने की बात कही। सुमन (काल्पनिक नाम) ने अपनी साथी आशा कार्यकत्री पर परेशान करने का आरोप लगाया। सभी मामलों को सुलह- समझौता के आधार पर निपटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed