फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   More than 18 corona positive, total case 556

18 कोरोना संक्रमित मरीज और मिले, संख्या बढ़कर पहुंची 556

Mon, 10 Aug 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
More than 18 corona positive, total case 556
ललितपुर। वैश्विक बीमारी के संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को 18 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 556 पहुंच गई है। इनमें नौ व्यक्तियों की मौत हो गई और 334 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ मरीज स्वस्थ होने की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 556 पहुंच गई है। इनमें 334 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 18 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला पुरानी बजरिया निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति व 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। पुलिस लाइन निवासी 24 वर्षीय व्यक्ति व देवी मंदिर के पास निवासी 50 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाया गया है। शहर निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति व
विज्ञापन

70 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। शहर के मोहल्ला नेहरुनगर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति व मोहल्ला चौबयाना निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी 46 वर्षीय महिला व कांशीराम कालौनी निवासी 55 वर्षीय महिला संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत खांदी के मोहल्ला रानीपुरा निवासी 17 वर्षीय किशोर व 40 वर्षीय महिला कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत कस्बा निवासी 21 वर्षीय बालिका, 35 वर्षीय महिला व 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम बड़ोरिया निवासी 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। ग्राम खिरिया छतारा निवासी 22 वर्षीय व्यक्ति व 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
602 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेने में तेजी ला रहा है, लेकिन सैंपल की रिपोर्ट समय पर नहीं आ रही है। चार अगस्त से छह दिन बीतने के बाद भी 602 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में कई लोग होम क्वारंटीन न होकर बाहर घूम कर संक्रमण फैलाने का खतरा बड़ा रहे हैं।

सोमवार को जनपद के 18 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मरीजों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed